अंडरग्राउंड होने का समय आ गया.. राहुल गांधी के साथ फनी एक्‍ट करने वाले पुलकित मणि को कौन धमका रहा?

अंडरग्राउंड होने का समय आ गया.. राहुल गांधी के साथ फनी एक्‍ट करने वाले पुलकित मणि को कौन धमका रहा?


Last Updated:

Comedian Pulkit Mani : राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करके पुलकित मणि विवादों में घिर गए हैं. उनके एक के बाद एक शो रद्द हो रहे हैं. वजह है लगातार मिल रहीं धमकियां. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया मंच पर दी है.

Zoom

पुलकित मणि विवादों में घिरे हुए हैं.

लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में इंदौर में  छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उनके साथ स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि साथ रहे. फिर मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की गई, मजाक बनाया गया. जब यह सब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हर तरफ किरकिरी होने लगी. यहां तक कि पुलकित को तो अपने आगामी शो तक रद्द करने पड़ रहे हैं. उनका दावा है कि उन्हें धमकी दी जा रही है. आखिर उन्हें धमका कौन रहा है. आइए जानते हैं.

एक के बाद एक शो हो रहे रद्द

स्टैंड-अप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पुलकित मणि को सोशल मीडिया पर HunnyWhoIsFunny के नाम से जाना जाता है. वह फिलहाल पीएम मोदी का फनी एक्ट करके विवादों में घिर गए हैं. नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को अचानक रद्द कर दिया है. इस बात की जानकारी खुद पुलकित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@hunnywhoisfunny) पर स्टोरी शेयर करके दी.

कौन दे रहा धमकी ?

उन्होंने लिखा कि कुछ अप्रत्याशित और आकस्मिक कारणों की वजह से नोएडा शो कैंसिल करना पड़ रहा है. वहीं उन्होंने एक अन्य स्टोरी में बताया कि गुंडा किस्म के लोगों की लगातार धमकियों के कारण लखनऊ और कानपुर में मेरे शो रद्द कर दिए गए हैं.  हालांकि, उन्होंने इसकी ज्यादा जानकारी नहीं दी कि ये धमकियां किस तरह की हैं और धमकियां देने वाले लोग कौन हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर दर्शकों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया और माफी मांगी. साथ ही उनके सहयोग व समर्थन के लिए आभार जताया. साथ ही एक स्टोरी में उन्होंने मीम लगाते हुए लिखा है, अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है.

इस दिन का मामला

बता दें, यह विवाद 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मणि की प्रस्तुति के बाद शुरू हुआ था. कार्यक्रम में मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बोलने की शैली और हावभाव की मिमिक्री की थी. इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर उनके साथ मौजूद थे.



Source link