Last Updated:
रणबीर कपूर की रामायण के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा क्या है? क्या वह सब कसौटियों पर खरा उतर पाएंगे? सब सवालों के जवाब 5 नवंबर 2026 को रामायण की रिलीज के दिन मिल जाएंगे. चलिए बताते हैं उनके लिए क्या क्या चुनौतियां हैं.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज के लिए तैयार है. नितेश तिवारी की फिल्म की जोरदार चर्चा हो रही है. सबकी नजर रणबीर कपूर के प्रभु राम के अवतार पर है. सब देखना चाहते हैं कि वह इस किरदार के साथ कितना न्याय करते हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि रामानंद सागर की टीवी पर आई रामायण के राम यानी अरुण गोविल भी नमित मल्होत्रा-यश की फिल्म का हिस्सा हैं. यही रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी है. रणबीर कपूर को सिर्फ एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के तौर पर ही खरा नहीं उतरना. बल्कि अरुण गोविल के काम से भी सीधी टक्कर है.
सभी जानते हैं कि पिछले 4 दशक से अरुण गोविल की राम वाली छवि कोई नहीं तोड़ पाया है. आजतक उनके काम की लोग तारीफ करते नहीं थकते. जब आदिपुरुष आई थी तो भी उन्हें लोगों ने खूब याद किया था और कोरोनाकाल में भी घर घर में वह दोबारा पधारे थे.
रणबीर कपूर के लिए अग्निपरीक्षा
अब अरुण गोविल की यादगार छवि बन चुकी है. अब ये स्वाभाविक है कि रणबीर कपूर की उनसे तुलना तो होगी ही. वैसे तो अरुण गोविल की रामायण और रणबीर कपूर की रामायण में जमीन-आसमान का अंतर है. दोनों का दौर, प्रस्तुति और तकनीक अलग है. रणबीर कपूर के लिए ये किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है कि वह भगवान राम के किरदार को नई पीढ़ी तक कैसे पहुंचाते हैं.
अब तक कौन कौन बना राम, रणबीर कपूर की कसौटी
वैसे तो अरुण गोविल के अलावा नए जमाने में प्रभास और रणबीर कपूर के अलावा गुरमीत चौधरी, आशीष शर्मा जैसे कलाकार भी राम बने हैं. मगर अरुण गोविल को कोई टक्कर नहीं दे पाया. अब रणबीर कपूर को इसी कसौटी से गुजरना है. सभी जानते हैं कि अरुण गोविल को लोग राम के रूप में भगवान मानने लगे थे. उन्हें देखते ही लोग पैर छूने लगते थे.
खुद अरुण गोविल ने क्या कहा था
रामायण के ट्रेलर और गाने व अब तक जो जो विजुअल्स सामने आए हैं. उनमे सबसे अच्छी बात ये थी कि उन्होंने अरुण गोविल की नकल नहीं की. बल्कि अपना ही सौम्य और सरल अंदाज से अपने किरदार को पेश किया है. खुद अरुण गोविल ने रणबीर कपूर पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि आज की पीढ़ी के सभी एक्टर्स में रणबीर कपूर ही वो कलाकार है जो इस रोल के साथ न्याय कर सकते थे.