Last Updated:
Muzaffarnagar Flyover Widening Project: मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड व रामपुर तिराहा पर बने फ्लाईओवर का चौड़ीकरण किया जाएगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. फ्लाईओवर के चौड़ीकरण में करीब 93 करोड़ का खर्च आएगा। इसके बनने से शहर में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी.
मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा पर मौजूद फ्लाईओवर का चौड़ीकरण किया जाएगा. (एआई की मदद से बनाई गई तस्वीर)
Muzaffarnagar Flyover News: शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जानसठ रोड से रामपुर तिराहा पर मौजूद फ्लाईओवर का चौड़ीकरण किया जाएगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इसमें करीब 93 करोड़ रुपये खर्च आएगा। जिला प्रशासन की ओर से डीपीआर तैयार कराकर राज्य सरकार को भेजा गया है. इसको लेकर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के साथ बातचीत भी की है.
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के मुताबिक, फ्लाईओवर के चौड़ीकरण होने से शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी. फ्लाईओवर के एक तरफ शहर है जबकि दूसरी ओर भी लाखों की आंधी बसी हुई है. इसके बनने से सबसे अधिक मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा के अलावा बिजनौर तक आवागमन होता है। जबकि, रामपुर तिराहा पर आवागमन का दबाव लगातार बढ़ने लगा है. इससे दो महत्वपूर्ण हाईवे भी जुड़े हुए है. इसमें सहारनपुर स्टेट हाईवे और दिल्ली-देहरादून हाईवे शामिल है.
स्कूल की छुट्टी के बाद लगता है अधिक जाम
बताया गया कि महावीर चौक पर बना पुल संकरा है और फुटपाथ भी नहीं है. जिसके कारण इस इलाके में जाम की स्थिति रहती है. वही, स्कूल में छुट्टी के बाद स्थिति अधिक खराब होती है. ऑफिस और बाजार खुलते या बंद होते वक्त जाम की स्थिति बेकाबू हो जाती है. फ्लाईओवर पर चौड़ीकरण से ना सिर्फ हादसों में कमी आएगी, बल्कि लोगों का समय भी बचेगा. उनको जाम से छुटकारा मिलेगा, दूरी भी कम होगी. स्थानीय लोगों ने इस चौड़ीकरण के प्रस्ताव को लेकर खुशी जाहिर की है. लोगों का मानना है कि इससे बहुत ही फायदे होंगे या लोगों के हित में सकारात्मक कदम है.
क्या बोले स्थानीय लोग?
स्थानीय निवासी और प्रतिदिन इस मार्ग से आने जाने वाले आदित्य, सोनू समेत अन्य बताते हैं कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से काफी फायदा होगा. इससे न सिर्फ लोगों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि हजारों लोग इस मार्ग से जो यात्रा करते हैं, उन्हें भी फायदा होगा. इसके चौड़ीकरण हो जाने से ना तो जाम लगेगा, ना ही लोगों को समस्या होगी. दूसरे शहर से आने-जाने वाले लोग को भी फायदा होगा. ना तो उन्हें जाम से जूझना पड़ेगा, ना ही अन्य समस्या होगी.