‘दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा’, शाहरुख खान ने शेयर की पोस्ट, तारीफ में बोले- ‘चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा’


Last Updated:

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने फैंस का दिल जीतना बखूबी जानते हैं. लेकिन इस बार गूगल जेमिनी ने किंग खान का दिल जीत लिया है. वह इस वक्त अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह गूगल जेमिनी की तारीफ कर रहे हैं. शाहरुख ने गूगल को अपना दोस्त बताया है. सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत रात की फोटो शेयर कर उन्होंने बताया कि इस फोटो को देखने के बाद उन्हें चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा', शाहरुख खान ने पोस्ट शेयर कर जमकर की तारीफ Zoom

शाहरुख की पोस्ट ने मचाया तहलका

नई दिल्ली. शाहरुख खान ने अपने बर्थडे से ठीक एक दिन पहले एक पोस्ट शेयर की है. एक्टर की ये पोस्ट उनके फैंस का दिल जीत रही है. ये पोस्ट शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले ही वायरल हो रहा है. उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट मुंबई सी लिंक पर साफ नजर आ रही है. अपनी इस पोस्ट में शाहरुख खान ने गूगल जेमिनी की जमकर तारीफ की है.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने खास अंदाज और मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. इस बार अभिनेता ने गूगल जेमिनी की तारीफ में कुछ ऐसा लिखा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

शाहरुख ने गूगल की जमकर की तारीफ

शाहरुख ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा.. हमेशा इतना शानदार प्यार देने के लिए शुक्रिया…. इस फोटो के लिए मुझे चुपके से बाहर ड्राइव पर निकलना पड़ा, हा हा..उन्होंने अपनी इस पोस्ट में गूगल जेमिनी को अपना दोस्त बताया और हमेशा शानदार प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया. अभिनेता की इस पोस्ट में उनका मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला.

वारयर हो रही पोस्ट
(फोटो साभार: x@iamsrk)

शाहरुख ने गूगल जेमिनी को कहा दोस्त

शाहरुख खान ने एक्स पर दो फोटो शेयर की है. इस फोटो में, उसमें रात के अंधेरे में एक पुल बेहद खूबसूरत रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है. पुल पर लगी रोशनी के जरिए एक खास फोटो दिखाई गई है. इसमें शाहरुख खान का किंग लुक नजर आ रहा है. रात के इस नजारे ने तस्वीर को और भी खास बना दिया है. इस पोस्ट पर शाहरुख के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. सुपरस्टार ने इस जगह पर लगी ‘किंग’ थीम वाली एक बड़ी डिस्प्ले की फोटो शेयर की है. उन्होंने बताया कि वे खुद वहां ड्राइव पर गए थे, ताकि इसे अपनी आंखों से देख सकें और इसकी फोटो क्लिक कर सकें.

बता दें कि शाहरुख खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. वह अक्सर अपने चाहने वालों के साथ तस्वीरें और दिलचस्प बातें शेयर करते रहते हैं. उनकी पोस्ट में कभी हंसी-मजाक देखने को मिलता है तो कभी फैंस के लिए प्यार और शुक्रिया. इस बार गूगल जेमिनी के लिए उनका खास संदेश भी इसी अंदाज में सामने आया है.



Source link