Tonk News: जयपुर में 18 लाख की स्मैक सप्लाई करने जा रहे थे तस्कर, हाईवे पर DST ने दो तस्करों को दबोचा


Last Updated:

Tonk News: टोंक के निवाई में DST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लाख रुपए कीमत की 92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. आरोपी जयपुर के सांगानेर में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने जयपुर-कोटा हाईवे पर ही उन्हें दबोच लिया. अब पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.

Top Deals Inside

जयपुर में खपाने जा रहे थे 18 लाख की स्मैक, DST ने रास्ते में पकड़ाZoom

18 लाख की स्मैक जब्त

टोंक. राजस्थान में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में टोंक जिले के निवाई सदर थाना क्षेत्र में जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपए कीमत की 92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है. दोनों आरोपी जयपुर में स्मैक की सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर नजर रखते हुए यह कार्रवाई की. पुलिस टीम को तस्करों की गतिविधियों को लेकर सूचना मिली थी, इसके बाद टीम ने जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्धों पर नजर रखना शुरू किया. इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से 92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयराज बैरवा और विकास बैरवा के रूप में हुई है. दोनों आरोपी स्मैक की खेप लेकर जयपुर के सांगानेर इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे. हालांकि, वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, उससे पहले ही DST टीम ने उन्हें हाईवे पर दबोच लिया. जब्त की गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ निवाई सदर थाने में मामला दर्ज किया है. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे स्मैक कहां से लेकर आए थे और जयपुर में किसे इसकी सप्लाई करने वाले थे. इसके साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले भी नशे की खेप की सप्लाई कर चुके हैं या नहीं. साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य तस्करों और सप्लायरों तक पहुंचने के लिए भी जांच की जा रही है. DST की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.



Source link