साइफर्ट-फ‍िल‍िप्‍स का बल्ला और मिल्ने की गेंदबाजी पड़ी भारी, न्‍यूजीलैंड ने जीता मैच लेकिन सीरीज 3-2 से भारत के नाम

साइफर्ट-फ‍िल‍िप्‍स का बल्ला और मिल्ने की गेंदबाजी पड़ी भारी, न्‍यूजीलैंड ने जीता मैच लेकिन सीरीज 3-2 से भारत के नाम


होमखेलक्रिकेट

साइफर्ट-मिल्ने चमके, न्यूजीलैंड जीता मैच पर सीरीज 3-2 से भारत के नाम

Last Updated:

IND vs NZ 5th ODI Highlights: न्‍यूजीलैंड ने पांचवें और अंत‍िम टी20 मैच में भारत को 7 व‍िकेट से हरा द‍िया. हालांक‍ि इस हार के बावजूद मेहमान भारतीय टीम ने 3-2 से सीरीज जीत ली. कीवी टीम की जीत में ट‍िम साइफर्ट ने 93 रन का योगदान द‍िया जबक‍ि ग्‍लेन फ‍िल‍िप्‍स ने भी धुआंधार अर्धशतक बनाया. गेंदबाजी में एडम म‍िल्‍ने ने चार व‍िकेट चटकाए.

Zoom

ट‍िम साइफर्ट के शतक के दम पर न्‍यूजीलैंड ने भारत को हराया.

नई द‍िल्‍ली.  न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली. सीरीज के शुरुआती तीन टी20 मैच भारत ने जीते जबक‍ि आख‍िरी के दोनों मैच न्‍यूजीलैंंड ने अपने नाम क‍िए.  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 191 रन बनाए. शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन (61) और कप्तान श्रेयस अय्यर (50) ने आक्रामक अर्धशतकीय पारियां खेलकर पारी को संभाला, लेकिन एडम मिल्ने की घातक गेंदबाजी (4/19) के आगे भारतीय मध्यक्रम बिखर गया. जवाब में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.

भारत की ओर से रखे गए 192 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में 3 व‍िकेट खोकर 195 रन बनाए. न्‍यूजीलैंड की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और उसने 9 के कुल स्‍कोर पर अपना पहला व‍िकेट गंवा द‍िया. व‍िस्‍फोटक ओपनर फ‍िन एलेन को अर्शदीप स‍िंह ने ईशान क‍िशन के हाथों कैच कराया.  एलेन तीन गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद टीम साइफर्ट को डेरि‍ल म‍िचेल का साथ म‍िला.  दोनों ने 72 रन की साझेदारी की. साइफर्ट के रूप में कीवी टीम का तीसरा व‍िकेट ग‍िरा. साइफर्ट ने 50 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली ज‍िसमें 11 चौके और पांच छक्‍के शाम‍िल थे. साइफर्ट के आउट होने के बाद ग्‍लेन फ‍िल‍िप्‍स ने 38 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाकर टीम को जीत द‍िलाई.

भारत की संघर्षपूर्ण शुरुआत और अय्यर-किशन की शानदार साझेदारी
इससे पहले, कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर फॉर्म में वापसी की. लेकिन तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की अगुआई में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट पर 191 रन ही बनाने दिए. टीम इंड‍िया की पारी तीन चरणों में गुजरी. उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन बीच के ओवरों में उसने तेजी से रन बनाए और डेथ ओवरों में फिर से कुछ खास नहीं कर पाए. अय्यर (23 गेंद पर 50) और किशन (32 गेंद पर 61) ने सात से कुछ अधिक ओवर में 107 रन की साझेदारी की. पिच से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, लेकिन अय्यर और किशन इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखे.

ईशान और अय्यर का आक्रामक अंदाज और तूफानी अर्धशतक
किशन ने थोड़ी धीमी शुरुआत की और पहली 11 गेंदों में केवल 13 रन बनाए, लेकिन एक बार लय में आने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की गेंद पर लॉन्गऑफ पर चौका और ब्लेयर टिकनर की गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़कर उन्होंने अपना आक्रामक रवैया दिखाया. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में अपना पहला शतक लगाने के बाद अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने स्मिथ की गेंद पर छक्का लगाकर शुरुआत की और इसके बाद भी कुछ दर्शनीय शॉट लगाए.

कीवी गेंदबाजों की वापसी और अहम विकेटों का पतन
उन्होंने ऑफ स्पिनर माइकल ब्रैसवेल पर लगातार 6, 4, 6 रन बनाए. इसमें आखिरी छक्का 100 मीटर की दूरी तक गया. किशन ने ब्रेसवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 40 रन पर जीवनदान पाने वाले अय्यर ने भी जल्द ही उनका अनुसरण करते हुए स्मिथ की गेंद पर चौका लगाकर 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन न्यूजीलैंड ने ठीक उसी समय वापसी की और टिकनर ने 11वें ओवर में किशन को स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। इसके अगले ओवर में स्मिथ ने अय्यर को आउट किया. उन्होंने पुल करने के प्रयास में विकेटकीपर टिम सीफर्ट को कैच दिया.

मध्यक्रम का लड़खड़ाना और एडम मिल्ने की घातक गेंदबाजी
इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई क्योंकि तिलक वर्मा (06), नमन धीर (33) और नीतीश कुमार रेड्डी (22) बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. मिल्ने ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करके 19 रन देकर चार विकेट लिए जबकि स्मिथ और टिकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए. लगातार विकेट गिरने के कारण भारत 14वें और 20वें ओवर के बीच केवल 57 रन ही बना सका. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 19 रन पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए थे. इन दोनों को मिल्ने ने पवेलियन की राह दिखाई.



Source link