जूही चावला ने ऐश्वर्या राय को दी जन्मदिन की बधाई, पर्सनैलिटी की जमकर की तारीफ, लिखा खास पोस्ट


Last Updated:

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. ऐश्वर्या के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जूही चावला ने उन्हें बधाई दी है. जूही ने एक्स पर पोस्ट कर ऐश की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने ऐश्वर्या की पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ की.

Top Deals Inside

जूही चावला ने ऐश्वर्या राय को दी जन्मदिन की बधाई, पर्सनैलिटी की जमकर की तारीफZoom

जूही चावला ने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की.

नई दिल्ली.  ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी पर्सनैलिटी के लिए भी जानी जाती हैं. दुनियाभर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अक्सर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं. अब एक्ट्रेस जूही चावला ने ऐश्वर्या को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए एक खास मेसेज शेयर किया. जूही ने अपने पोस्ट में ऐश्वर्या की खूबसूरती, शालीनता और गरिमामय व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की. उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

जूही चावला ने ऐश्वर्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो ऐश्वर्या! इतनी शालीनता, खूबसूरती और गरिमा और किसी तरह आप हर चीज को बेहद सहज बना देती हैं. आपके आने वाले साल के लिए ढेर सारी खुशियों और खूबसूरत पलों की कामना करती हूं’.

जूही के इस प्यारे मेसेज से साफ है कि वह ऐश्वर्या के व्यक्तित्व की कितनी बड़ी प्रशंसक हैं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों अभिनेत्रियां बॉलीवुड में लंबे समय से सक्रिय हैं, लेकिन अब तक किसी फिल्म में साथ स्क्रीन साझा करती नजर नहीं आई हैं.

जूही ने ऐश्वर्या को दी जन्मदिन की बधाई

फोटो साभार एक्स @iam_juhi

ऐश्वर्या राय अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखना पसंद करती हैं, लेकिन उनके परिवार की झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में 24 अक्टूबर को अभिनेत्री अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाती नजर आई थीं. इस खास मौके पर उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन और राय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे.

मिस वर्ल्ड बनने के बाद शुरू किया था फिल्मी सफर

ऐश्वर्या राय के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनियाभर में पहचान बनाई थी. इसके बाद साल 1997 में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘इरुवर’ थी. इसी साल उन्होंने बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

इसके बाद ऐश्वर्या ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘ताल’, ‘मोहब्बतें’, ‘देवदास’, ‘धूम 2’, ‘गुरु’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुजारिश’, ‘जज्बा’, ‘सरबजीत’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में काम किया. अपने लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. आज भी उनकी खूबसूरती, अभिनय और शालीन अंदाज की चर्चा होती रहती है.



Source link