शाहरुख खान के फैंस हो जाइए तैयार! 2 नवंबर को बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज, क्या आधी रात जारी होगा ‘किंग’ का टीजर?


Last Updated:

सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं. चर्चा है कि 2 नवंबर को किंग खान के बर्थडे पर फिल्म से जुड़ा एक बेहद स्पेशल अपडेट या टीजर रिलीज किया जा सकता है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह पहले से ही सातवें आसमान पर है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

SRK के बर्थडे पर आधी रात को मिलेगा सरप्राइज, क्या जारी होगा 'किंग' का टीजर?Zoom

24 दिसंबर को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी ‘किंग’.

नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन बेहद करीब है और इस बार उनके फैंस के लिए जश्न मनाने की वजह दोगुनी होने वाली है. 2 नवंबर को शाहरुख अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे और खबर है कि उन्होंने ‘किंग’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बहुत ही खास सरप्राइज प्लान किया है. सोशल मीडिया पर लगातार फैंस का सस्पेंस बढ़ाने के बाद अब निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है. उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म से जुड़ा एक बड़ा और नया अपडेट बहुत जल्द सामने आने वाला है.

न्यूज18 इंग्लिश में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के बर्थडे के खास मौके पर फिल्म ‘किंग’ के मेकर्स फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं. खबर है कि 2 नवंबर की रात ठीक 12 बजे फिल्म से जुड़ा एक नया प्रोमोशनल एसेट आउट किया जाएगा. हालांकि, मेकर्स क्या रिलीज करने वाले हैं- यह राज अभी भी बरकरार है. यह शाहरुख खान का नया पोस्टर हो सकता है या फिर मच-अवेटेड टीजर भी हो सकता. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के सोशल मीडिया पर दिए गए कुछ इशारों के बाद इस सरप्राइज को लेकर बज काफी बढ़ गया है.

शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज हो सकता है ‘किंग’ का टीजर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया जा सकता है. बॉलीवुड हंगामा ने हाल ही में बताया था कि मेकर्स ने शाहरुख के फैंस के लिए एक बेहद खास सरप्राइज प्लान किया है. पोर्टल ने सोर्स के हवाले से बताया कि यह ‘टीम किंग’ की तरफ से शाहरुख खान के सभी फैंस के लिए एक स्पेशल बर्थडे गिफ्ट होगा. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद दर्शकों के सामने शाहरुख का एक बिल्कुल नया और अनोखा अवतार पेश करने जा रहे हैं. फिल्म का टीजर कट बेहद शानदार बना है, जिसमें शाहरुख का ऐसा स्टाइल, स्वैग और डायलॉग डिलीवरी देखने को मिलेगी, जो पहले कभी नहीं दिखी.’

‘किंग’ को रिलीज से पहले मिली 175 करोड़ की डील

यह भी माना जा रहा है कि इस टीजर के साथ ही मेकर्स फिल्म के वर्ल्डवाइड प्रमोशन की शुरुआत करेंगे और दर्शकों को इंडियन सिनेमा में एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस देने की तैयारी में हैं. इस बीच खास बात यह है कि ‘किंग’ इन दिनों एक और बहुत बड़ी वजह से चर्चा में बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने नाम एक धमाकेदार डील कर ली है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘फार्स फिल्म्स’ ने शाहरुख खान की इस फिल्म के इंटरनेशनल थिएट्रिकल राइट्स करीब 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी पर खरीद लिए हैं.

‘किंग’ को रिलीज से पहले ही रचा इतिहास

अगर ये आंकड़े सही हैं, तो यह किसी भी भारतीय फिल्म के इतिहास की सबसे बड़ी ओवरसीज थिएट्रिकल डील है. इससे पहले ज्यादातर डील 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे ही रहीं. 175 करोड़ रुपये की डील का मतलब साफ है कि ‘किंग’ से उम्मीदें आसमान छू रही हैं. आमतौर पर ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर को फिल्म की कुल कमाई का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा मिलता है. इस हिसाब से देखा जाए, तो डिस्ट्रीब्यूटर का पैसा वसूल होने के लिए ‘किंग’ को इंटरनेशनल मार्केट में कम से कम 350 से 375 करोड़ रुपये का बिजनेस करना होगा.

24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘किंग’

बता दें कि साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के बाद ‘किंग’ के जरिए शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है, जिसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस मूवी का हिस्सा होंगी. ‘किंग’ फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.



Source link