Ramayana इंटरनेशनल र‍िव्यू: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में निकली कमियां, रनटाइम पर बोले- ‘इसे सीरीज ही बना देते’

Ramayana इंटरनेशनल र‍िव्यू: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में निकली कमियां, रनटाइम पर बोले- ‘इसे सीरीज ही बना देते’


Last Updated:

रामायण दिवाली पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म का लॉस एंजिलस में ग्रैंड प्रीमियर में हुआ. जहां विदेशी में क्रिटिक्स ने इसे देखा और इसकी कुछ कमियां निकाली. चलिए बताते हैं आखिर क्या कहना है समीक्षकों का.

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हो रही है. चारों तरफ नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म की धूम है. हाल में ही लॉस एंजिल्स में ‘रामायण’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जहां दुनियाभर के क्रिटिक्स ने फिल्म देखी और फिर इनके रिव्यू भी सामने आए. ‘रामायण’ के फर्स्ट रिव्यू में इसकी कुछ कमियां भी देखने को मिली. चलिए बताते हैं इंटरनेशनल क्रिटिक्स ने फिल्म देखने के बाद क्या रिव्यू दिया है.

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ‘रामायण’ दो पार्ट में बनी एपिक गाथा है जिसका पहला भाग इस दिवाली और दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बनी फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है.

‘रामायण’ के इंटरनेशनल रिव्यू की बात करें तो ‘स्क्रीन्ड एंड स्कोर्ड’ ने फिल्म को 10 में से 9 रेटिंग दी और इसे अमेजिन एक्सपीरियंस बताया. वहीं रणबीर कपूर को कुछ ने 10 में से 9 की रेटिंग देते हुए उनकी तारीफ की. मगर कुछ कमियां भी देखने को मिली.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक तरफ क्रिटिक्स रामायण से काफी खुश नजर आए तो दूसरी तरफ फिल्म की लेंथ को लेकर निराशा जताई. विजुअल्स की तारीफ के साथ कहानी की लंबाई से वह खुश नजर नहीं आए. समीक्षकों का कहना है कि फिल्म को जरूरत से ज्यादा खींचा गया जो इसे थकाऊ बनाता है. बता दें विदेशों में रिलीज होने वाली रामायण के वर्जन की छोटा करके ही पेश किया है.

NYC Movie Guru के एवी ऑफर ने तो एक्टिंग पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि फिल्म में बहुत सारी चीजें एक साथ दिखाने की कोशिश की गई है और एक्टिंग भी निराश करती है. ये चीजें इस फिल्म को कमजोर बनाती है.

नेक्स्ट बेस्ट पिक्चर के जियोवानी लागो ने तो इसे सीरीज बनाने की सलाह दी. उन्होंने 10 में से 5 नंबर देते हुए कहा कि रामायण जैसी फिल्म को इतनी लंबी बनाने से अच्छा होता कि इसे गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी लंबी टीवी सीरीज बना देते जिससे हर पहलू को बढ़िया तरह से समझाया जाता.

अभी तक रामायण का ग्रैंड प्रीमियर लॉज एंजिल्स में हुआ है. जहां विदेश में फिल्म को दिखाया गया है. जल्द ही भारत में भी इसका प्रीमियर रखा जाएगा, जिसके बाद इंडियन क्रिटिक्स अपनी समीक्षा करते दिखाई देंगे. सभी को इंडियन रिव्यू का बेसब्री से इंतजार है.

रामायण की कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय से लेकर तमाम सितारे नजर आने वाले हैं. इसका निर्देशन दंगल बनाने वाले निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link