काली SUV खुली तो निकले नोट ही नोट, पुलिस चेकिंग में मिले 70 लाख रुपये कैश, जवाब नहीं दे पाए कार सवार

काली SUV खुली तो निकले नोट ही नोट, पुलिस चेकिंग में मिले 70 लाख रुपये कैश, जवाब नहीं दे पाए कार सवार


Last Updated:

Sasaram News: सासाराम में पुलिस चेकिंग में एक कार से 70 लाख की नकदी बरामद की गई. यह कार वाराणसी से कोलकाता की तरफ जा रही थी. जिसमें एक पुरुष और दो महिलाएं सवार थे. जब पुलिस ने रोककर उनसे पूछताछ की और गाड़ी की तलाशी ली, तो अंदर से नोटों की गड्डियां मिलीं. वह रुपयों के बारे में ठीक जवाब नहीं दे पाए. पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया.

Zoom

कार से 70 लाख कैश बरामद.

सासारामः बिहार के सासाराम से चौंकाने वाली खबर सामने आई. यहां एक SUV से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया. शिवसागर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक XUV 300 कार से करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे. पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए अपने पास रखा है. मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है.

टोल प्लाजा के पास वाहन जांच में मिली बड़ी रकम
जानकारी के मुताबिक, शिवसागर थाना की पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान सासाराम नंबर की एक XUV 300 कार वहां पहुंची. पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में नकदी मिली. शुरुआती जानकारी में बरामद रकम करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है. बताया जाता है कि कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे. तीनों वाराणसी से कोलकाता की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान टोल प्लाजा के पास पुलिस की जांच में नकदी बरामद हुई. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने कार सवारों से पूछताछ शुरू कर दी.

दो महिलाएं और एक पुरुष से पूछताछ
पुलिस ने कार में मौजूद दोनों महिलाओं और पुरुष को पूछताछ के लिए अपने पास रखा है. उनसे नकदी के बारे में जानकारी मांगी जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसे कोलकाता क्यों ले जाया जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है. अब आयकर विभाग की जांच में नकदी के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल हो सकती है.

आयकर विभाग को दी गई सूचना
इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार सवारों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक बरामद नकदी की कुल रकम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. शुरुआती जानकारी में रकम 70 लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस और आयकर विभाग की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि कार में रखी नकदी किसकी थी और उसे कहां ले जाया जा रहा था. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी.



Source link