ईरान को मिल गया अमेरिकी जेट का काल, रूस से खरीदे Su-35 लड़ाकू विमान, पलट जाएगा आसमान का खेल


Last Updated:

Iran SU-35 Jet Deal: ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने दावा किया है कि रूस से Su-35 लड़ाकू विमानों की खरीद और कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. पायलटों की ट्रेनिंग भी पूरी है, लेकिन युद्ध के कारण विमानों की डिलीवरी रुक गई है. ईरान को ये विमान युद्ध खत्म होने के बाद मिलेंगे. अकरमिनिया ने AWACS विमानों, रडार, सैटेलाइट और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तैयारियों पर भी जानकारी दी.

Top Deals Inside

ईरान को मिल गया अमेरिकी जेट का काल, रूस से खरीदे Su-35 लड़ाकू विमानZoom

ईरान ने कहा है कि उसे सुखोई F35 जेट रूस से मिलने वाले हैं.

ईरान और रूस के बीच लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर सालों से चल रही अटकलों पर अब ईरानी सेना ने बड़ा बयान दिया है. ईरान की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि देश ने रूस से Su-35 लड़ाकू विमानों की खरीद पूरी कर ली है. युद्ध के बीच यह खबर अमेरिका को टेंशन देने वाली है. हालांकि, इन विमानों की डिलीवरी अभी नहीं होगी. ईरान को ये विमान तभी मिलेंगे, जब मौजूदा युद्ध खत्म हो जाएगा. खास बात यह है कि ईरानी सेना की ओर से इस सौदे पर यह पहला सीधा आधिकारिक बयान बताया जा रहा है. ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने ताबनाक और बिटरन को दिए एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी. शहरारा न्यूज के मुताबिक, यह पहली बार है जब सेना ने रूस से Su-35 विमानों की खरीद को लेकर चल रही चर्चाओं पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है.

खरीद का समझौता पूरा, लेकिन विमान अभी नहीं मिले



Source link