स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर लगेगा सितारों का मेला? नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर अश्विनी वैष्णव ने खोला सरकार का नया प्लान

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर लगेगा सितारों का मेला? नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर अश्विनी वैष्णव ने खोला सरकार का नया प्लान


Last Updated:

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह को लेकर केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक बदलाव की रूपरेखा सामने रखी है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के अहमदाबाद में ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित होकर अब इन राष्ट्रीय पुरस्कारों को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक ले जाया जाएगा. उन्होंने बताया कि गुजरात के एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जैसी विश्व प्रसिद्ध जगहों पर जब राष्ट्रपति के साथ भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार जुटेंगे, तो इससे देश के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी.

Zoom

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पर्यटन से जोड़ने की पहल हो रही है.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पर्यटन स्थलों से जोड़ने की पहल, अश्विनी वैष्णव बोले- पीएम मोदी से प्रेरित है ये सोच

अहमदाबाद. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के अहमदाबाद में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को भारत की प्रमुख पर्यटन जगहों तक ले जाने की पहल की गई है. वैष्णव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “एकता नगर भारत और दुनिया भर में मशहूर है. यहां सरदार पटेल की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा है और यह एक खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. जब देश भर से फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार और हस्तियां, राष्ट्रपति के साथ ऐसी मशहूर पर्यटन जगह पर पहुंचेंगे, तो इससे कई लोगों को इस जगह के बारे में जानने का मौका मिलेगा.”

उन्होंने जी20 आयोजन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री ने जी20 का आयोजन किया तो उसे देश के हर कोने और हर राज्य तक ले गए. कई शहरों में जी20 के कार्यक्रम आयोजित किए गए. यह एक ऐसी भावना है जो यह सुनिश्चित करती है कि पूरा देश इसका हिस्सा बने. इसी तरह फिल्म अवॉर्ड्स को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना इसी सोच का हिस्सा है.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “भारत की संस्कृति में परिवार एक बहुत महत्वपूर्ण संस्था है. हम अपने परिवारों, परिवार के सदस्यों और खासकर अपने माता-पिता को जो महत्व देते हैं, उसे देश की हमारी मूल्य-व्यवस्था के विपरीत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.”

वहीं रेलवे को लेकर उन्होंने एक अहम जानकारी साझा की. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज भी रेलवे हर यात्री को 60,000 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रही है. सभी यात्रियों को कुल मिलाकर इतनी बड़ी सब्सिडी दी जा रही है ताकि आम लोगों की यात्रा सस्ती और सुलभ बनी रहे.



Source link