Last Updated:
ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 और 21 सितंबर को रहस्यमयी रोशनियां दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर UFO और ड्रोन को लेकर चर्चा तेज हो गई. वीडियो में कई रंगों वाली रोशनी और अजीब आकार दिखाई देता है. दिलचस्प बात यह है कि करीब 50 साल पहले भी तेहरान में ऐसी ही एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखे जाने की घटना सामने आई थी.
ईरान के आसमान में दिखी रहस्यमयी लाइट.
तेहरान के आसमान में अचानक कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसे देखकर सड़क पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए ठिठक गए. अंधेरे आसमान में कई रंगों की रोशनी वाला एक अजीब-सा आकार दिखाई दे रहा था. वह हवा में ठहरा हुआ था और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ता नजर आया. न आवाज, न कोई साफ पहचान. वीडियो बना और सोशल मीडिया पर पहुंचते ही सवालों की बाढ़ आ गई आखिर ईरान की राजधानी के ऊपर यह क्या था?
यह मामला इसलिए भी दिलचस्प हो गया क्योंकि ये रहस्यमयी रोशनियां ऐसे वक्त दिखाई दी हैं, जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान का आसमान पहले ही मिसाइलों और ड्रोन की आवाजाही देख रहा है. ऊपर से करीब 50 साल पुराने एक चर्चित तेहरान UFO मामले की तारीख भी इस घटना के आसपास ही पड़ती है.
NEW:
Viral “Lightning Object” Over Tehran Identified
A video showing a strange lightning-like object over Tehran went viral earlier.
After investigation, the object was confirmed to be a kite.