4 साल से HIT के इंतजार में हैं मानुषी छिल्लर, डेब्यू निकली महाफ्लॉप, बोलीं- ‘बाहरवालों के लिए बहुत मुश्किल है’

4 साल से HIT के इंतजार में हैं मानुषी छिल्लर, डेब्यू निकली महाफ्लॉप, बोलीं- ‘बाहरवालों के लिए बहुत मुश्किल है’


Last Updated:

मानुषी छिल्लर ने 20 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. वो महज 20 साल की थीं जब उन्होंने ये खिताब अपने नाम किया था. साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी ने फिल्मों में किस्मत आजमाई लेकिन अभी तक वो सिल्वर स्क्रीन पर सफलता हासिल नहीं कर पाई हैं.

नई दिल्ली. पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने एचटी सिटी के शो पर शिरकत करने के दौरान ब्यूटी पेजेंट से लेकर फिल्मों तक के अपने सफर पर खुलकर बात की. उन्होंने अपने करियर को लेकर अपने आगे का प्लान भी शेयर किया. मानुषी ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. 9 साल बाद वो कहती हैं कि इस दौरान उन्होंने एक चीज सीखी हैं कि हमेशा अपनी इंस्टिंक्ट पर भरोसा करना चाहिए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम manushi_chhillar)

मानुषी छिल्लर कहती हैं कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वो काफी उत्साहित थीं. वो नई चीजें सीखने के लिए काफी उत्साहित थीं लेकिन साथ ही उन्होंने उन लोगों की राय लेनी भी शुरू कर दी जो पहले से इंडस्ट्री में थे. मानुषी कहती हैं कि कई सारे लोगों की राय आखिरकार आपको कंफ्यूज कर देती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम manushi_chhillar)

मानुषी का मानना है कि उनके लिए यह समझना जरूरी रहा कि करियर में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ दूसरों के अनुभव पर निर्भर नहीं रहा जा सकता. अपनी पसंद और समझ के आधार पर फैसले लेना भी उतना ही अहम है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम manushi_chhillar)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री को अनिश्चितताओं से भरा पेशा बताया. उनका कहना है कि यहां यह तय नहीं होता कि अगली फिल्म कब मिलेगी या भविष्य में कौन-सा प्रोजेक्ट हाथ आएगा. खासकर उन कलाकारों के लिए यह सफर ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिनका फिल्मी परिवार से कोई संबंध नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम manushi_chhillar)

मानुषी ने बताया कि शुरुआत में उनके सामने भी यह सवाल रहा कि क्या उन्हें घर बैठकर किसी बड़े फिल्ममेकर के अपनी पसंद का किरदार लिखने का इंतजार करना चाहिए. लेकिन उन्होंने महसूस किया कि हर किसी के पास ऐसा करने की सुविधा नहीं होती. कई बार किसी प्रोजेक्ट को स्वीकार करना इसलिए जरूरी होता है, क्योंकि वह आपको अपने लक्ष्य के करीब ले जा सकता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम manushi_chhillar)

मॉडल और एक्ट्रेस का मानना है कि हर प्रोजेक्ट आपके सपनों का प्रोजक्ट नहीं हो सकता है. कभी-कभी कोई प्रोजेक्ट सिर्फ इसलिए अहम होता है, क्योंकि वह करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खोलता है.मानुषी के लिए मिस वर्ल्ड बनना सिर्फ इंटरनेशनल पहचान हासिल करना नहीं था, बल्कि इसने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम manushi_chhillar)

ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए उन्हें शुरुआती दौर में आर्थिक सहारा मिला. इससे उन्हें अभिनय के फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए कुछ हद तक फ्रीडम मिली. अब वो बिजनेस में निवेश के जरिए भी कमाई का नया अवसर तैयार करना चाहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम manushi_chhillar)

मानुषी छिल्लर का फिल्मी परिवार से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं है. वो कहती हैं कि ऐसे लगातार काम करते रहना उनके लिए चैलेंजिंग साबित होता है. मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी ने साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से डेब्यू किया था. ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम manushi_chhillar)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link