लाल टी-शर्ट, काले चश्मे में राजा बाबू लग रहे हैं वैभव सूर्यवंशी, सोशल मीडिया फोटो हुई वायरल


होमखेलक्रिकेट

लाल टी-शर्ट, काले चश्मे में राजा बाबू लग रहे हैं वैभव सूर्यवंशी, फोटो वायरल

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस समय न्यूजीलैंड में हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें सिर्फ दो मैचों में ही खेलने का मौका मिला है. तीसरे मैच में वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाई थी, लेकिन चौथे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. वहीं, अब 5वें टी20 मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर वैभव की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

Top Deals Inside

लाल टी-शर्ट, काले चश्मे में राजा बाबू लग रहे हैं वैभव सूर्यवंशी, फोटो वायरलZoom

भारतीय टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड में छाए हुए हैं. हालांकि, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ दो ही मैचों में मैदान पर उतरने का मौका मिला. वैभव टीम इंडिया के लिए दूसरे और तीसरे मैच में खेले, जिसमें उन्होंने तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. लेकिन, ईशान किशन के फिट होने के बाद उन्हें चौथे मैच से बाहर बैठना पड़ा.

ऐसे में सीरीज के अंतिम और पांचवें मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड में पूरी तरह रिलैक्स नजर आए. 15 साल के वैभव क्रिकेट की प्रैक्टिस और ट्रेनिंग से दूर एक कैफे में बैठे दिखाई दिए. लाल टी-शर्ट और आंखों पर काला चश्मा पहने वैभव राजा बाबू के अंदाज में नजर आ रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी का यह कूल डूड अवतार अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

तीसरे टी20 में वैभव ने खेली 45 रनों की विध्वंसक पारी

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में 45 रनों की विध्वंसक पारी खेली थी. इस मुकाबले में वैभव ने महज 19 गेंदों का सामना किया था, जिस में उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके भी लगाए. वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 7.1 ओवर में ही 133 रनों की पार्टरनशिप कर डाली थी. मैच में वैभव और अभिषेक की इस धुआंधार बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया था.

इससे पहले वैभव को दूसरे टी20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन इस पोजीशन पर वह फेल हो गए. ऐसे में उन्हें तीसरे मैच में ओपनिंग कराई गई थी. वहीं, सीरीज के आखिरी मैच में उम्मीद की जा रही है कि कुछ सीनियर प्लेयर को आराम देकर वैभव को फिर से प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाएगा. वहीं, इस सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त अपने नाम कर लिया था.





Source link