रात का सन्‍नाटा, एक ही जगह पर 43 मर्द और 33 महिलाएं और फिर पुलिस रेड – pre birthday liquor party in 43 male 33 female luxury cars and police raid


होमताजा खबरदेश

रात का सन्‍नाटा, एक ही जगह पर 43 मर्द और 33 महिलाएं और फिर पुलिस रेड

Last Updated:

Liquor Party News: गुजरात एक ड्राई स्‍टेट है यानी वहां शराब का सेवन करना कानूनन जुर्म है. इसके बावजूद प्रदेश के राजकोट शहर में शराब पार्टी का आयोजन किया किया गया था. होटल के बाहर लग्‍जरी वाहनों का काफिला लगा हुआ था. स्‍थानीय पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो गोपनीय तरीके से छापा मारा गया और वहां से शराब की खेप बरामद की गई.

Top Deals Inside

रात का सन्‍नाटा, एक ही जगह पर 43 मर्द और 33 महिलाएं और फिर पुलिस रेडZoom

राजकोट में एक शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने छापा मार दिया, जिससे खलबली मच गई.

Liquor Party News: ड्राई स्‍टेट गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश के राजकोट शहर में प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर शराब पार्टी का आयोजन करने का पता चला. इसके बाद पुलिस ने सीक्रेट तरीके से टीम बनाकर होटल पर छापा मारा. पार्टी में तकरीबन 43 पुरुष और 33 महिलाओं के मौजूद होने की बात कही जा रही है. पुलिस रेड से मौके पर खलबली मच गई. बताया जा रहा है कि इस पार्टी में नामी उद्योगपति, बिल्‍डर और ज्‍वेलर्स समेत कई प्रतिष्ठित लोग शामिल थे. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, गुजरात के राजकोट में कालावड रोड स्थित सराजा होटल में आयोजित एक हाई प्रोफाइल पार्टी में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया. दिवाली से पहले डेकोरा ग्रुप के चिराग पटेल के आगामी जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में 43 पुरुष और 33 महिलाएं मौजूद थीं. पुलिस ने पार्टी में शराब की व्यवस्था किए जाने के बाद कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि चिराग पटेल का जन्मदिन आगामी 12 नवंबर को है. इसी के चलते दिवाली से पहले प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन आयोजित किया गया था.

नामी उद्योगपति से लेकर बिल्‍डर्स और ज्‍वेलर्स तक शामिल

पुलिस के मुताबिक, पार्टी में नामी उद्योगपतियों, बिल्डरों और ज्वेलर्स सहित कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे. चिराग पटेल की ओर से मेहमानों के लिए भोजन के साथ शराब की भी व्यवस्था की गई थी. पार्टी में शामिल लोग लाखों और करोड़ों रुपये की लग्जरी कारों से होटल पहुंचे थे. एसीपी ने बताया कि लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की. इस दौरान विदेशी शराब से संबंधित सामग्री जब्त की गई. पार्टी में मौजूद सभी 43 पुरुषों और 33 महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोगों ने शराब का सेवन किया था.

पुलिस का एक्‍शन शुरू

पुलिस के अनुसार, इस मामले में राजकोट के तालुका पुलिस स्टेशन में प्रोहिबिशन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. होटल के मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस पार्टी के आयोजन, शराब की व्यवस्था और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. गौरतलब है कि सराजा होटल राजकोट के तालुका पुलिस स्टेशन से महज 850 मीटर की दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद होटल में आयोजित पार्टी में शराब की व्यवस्था किए जाने का मामला सामने आया है.



Source link