होटल के कमरे में पहुंचीं जर्नलिस्‍ट, बेड पर पार्टनर के साथ लेटा मिला मंत्री! लॉरा बोलीं- मुझे लगा वो मेरे साथ…

होटल के कमरे में पहुंचीं जर्नलिस्‍ट, बेड पर पार्टनर के साथ लेटा मिला मंत्री! लॉरा बोलीं- मुझे लगा वो मेरे साथ…


होमदुनियाब्रिटेन

होटल के कमरे में पहुंचीं जर्नलिस्‍ट, बेड पर लेटा मिला मंत्री! लगा वो मेरे साथ…

Last Updated:

बीबीसी प्रेजेंटर लॉरा कुएन्सबर्ग ने अपने करियर से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस के दौरान वह एक सरकारी मंत्री से प्रोफेशनल मीटिंग के लिए होटल के कमरे में पहुंचीं. वहां मंत्री अपने पार्टनर के साथ बेड पर लेटे हुए थे और उनकी शर्ट के कुछ बटन खुले थे. लॉरा को लगा कि शायद वे ‘थ्रीसम’ चाहते थे. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि संभव है उन्होंने स्थिति को गलत समझा हो. असहज महसूस करने के बाद लॉरा अपना ड्रिंक खत्म कर वहां से निकल गईं.

Zoom

बीबीसी प्रेजेंटर लॉरा कुएन्सबर्ग ने अपना पुराना अनुभव साझा करते हुए बताया कि होटल में एक मंत्री से मुलाकात के दौरान वह बेहद असहज हो गई थीं. (Image: @bbclaurak)

Laura Kuenssberg Allegation: ब्रिटेन की जानी-मानी बीबीसी प्रेजेंटर लॉरा कुएन्सबर्ग ने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. वह एक पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस के दौरान वह एक मंत्री से मीटिंग करने होटल के कमरे में पहुंचीं थीं, लेकिन वहां का नजारा उनकी उम्मीदों से बिल्कुल अलग था. कमरे में मंत्री अपने पार्टनर के साथ बेड पर लेटे हुए थे.

मंत्री की शर्ट के कुछ बटन भी खुले हुए थे. लॉरा कुएन्सबर्ग ने ‘द टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र किया. उनके मुताबिक, वह मंत्री और उनके एक एडवाइजर से मिलने के लिए होटल के कमरे में गई थीं. यह एक प्रोफेशनल मीटिंग थी, लेकिन वहां पहुंचने पर जो कुछ दिखा, उसने उन्हें असहज कर दिया.

होटल के कमरे में ऐसा क्या दिखा कि असहज हो गईं लॉरा?
लॉरा ने बताया कि जब वह कमरे में पहुंचीं तो मंत्री बेड पर लेटे हुए थे. उनके साथ उनका पार्टनर भी मौजूद था. मंत्री की शर्ट के कुछ बटन खुले हुए थे. लॉरा जिस मुलाकात को सामान्य पॉलिटिकल मीटिंग समझकर पहुंची थीं, उसका माहौल उन्हें कुछ और ही इशारा करता नजर आया. ‘द टाइम्स’ ने जब लॉरा से पूछा कि क्या मंत्री और उनके पार्टनर ‘थ्रीसम’ चाहते थे, तो उन्होंने जवाब में कहा कि उन्हें ऐसा लगा था.

हालांकि, उन्होंने इस बात को लेकर पूरी निश्चितता भी नहीं जताई. लॉरा ने कहा, ‘हो सकता है कि वे ऐसा चाहते थे और हो सकता है कि नहीं. जैसा कि मैंने कहा, शायद ऐसा नहीं था और मैंने पूरी तरह गलत समझ लिया हो. यह बेहद असहज करने वाला था.’ उन्होंने बताया कि वह ज्यादा देर वहां नहीं रुकीं. उन्होंने जल्दी से अपना ड्रिंक खत्म किया और वहां से निकल गईं.

युवा पत्रकारों को लेकर जताई चिंता
इस घटना का जिक्र करते हुए लॉरा कुएन्सबर्ग ने वेस्टमिंस्टर और ब्रिटेन की राजनीति में करियर शुरू करने वाले युवाओं को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना था कि राजनीतिक दुनिया में कभी-कभी लोग गलत व्यवहार करते हैं. लॉरा ने कहा कि कभी-कभी लोग बुरा व्यवहार करते हैं.



Source link