Last Updated:
Jehanabad Job Fair 2026: बिहार के जहानाबाद में 3 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा. DRCC में आयोजित इस कैंप में 22 कंपनियां 100 से अधिक युवाओं को नौकरी देंगी, जिसमें सैलरी 10 हजार से 40 हजार रुपये तक होगी. 10वीं पास से लेकर तकनीकी योग्यता वाले युवा इसमें भाग ले सकते हैं.
Jehanabad Job Fair 2026: बिहार में बेरोजगार युवा को रोजगार दिलाने को लगातार जॉब कैंप आयोजित हो रहा है, ताकि कोई घर बैठा नहीं रहे. राज्य के हरेक जिले में अलग अलग तारीखों में जॉब कैंप लगाया जाता है. इसमें जहानाबाद जिला भी शामिल है. जिले में भी युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और जिला नियोजनालय के सहयोग से रोजगार मेला आयोजित होता रहता है. इसी कड़ी में दिवाली से पूर्व जॉब कैंप का आयोजन होने जा रहा है और रोजगार कैंप में 22 कंपनियां शामिल हो रही हैं. ऐसे में इच्छुक युवा निर्धारित डेट को आयोजन स्थल पहुंचकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं.
₹10000 से ₹40000 हर महीने होगी सैलरी
जानकारी के अनुसार, रोजगार मेला 3 नवंबर को आयोजित होगा. यह एक दिन का होगा. आयोजन स्थल जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC) है, जहां पहुंचकर इच्छुक अभ्यर्थी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. प्राप्त जानकारी के तहत इस रोजगार मेले में करीब 22 कंपनियां शामिल होंगी, जिसमें 100 से ज्यादा युवाओं का नौकरी का मौका मिलेगा. इस रोजगार मेले में कई प्रमुख कंपनियां भी शामिल रहेंगी, जिसमें चयन के बाद अच्छी सैलरी भी मिलेगी. अलग अलग कंपनियों में न्यूनतम वेतन 10000 रुपए और अधिकतम 40000 रुपए होगी.
ये कंपनियां लेंगी हिस्सा
जानकारी के अनुसार, यह रोजगार मेला न्यूनतम दसवीं पास और उच्च व्यावसायिक, तकनीकि और गैर तकनीकि छात्रों के लिए अवसर प्रदान करेगा. नियोजन मेला में 22 कंपनी और नियोजक भाग ले रहे है, जिसमें कल्याण ज्वेलर्स, LIC of India, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बॉम्बे बाजार, Av People kart Pvt. Ltd, नव भारत फर्टिलाइजर्स LLP, Netambit Value Forest Service Pvt. Ltd, Quess corp Ltd, Raider Security Services Pvt Ltd, Rajray Securex Pvt Ltd, Triple Conopy Security LLp, Vision India Services Pvt. Ltd., MRF जैसी कम्पनियां शामिल हैं.
कार्यक्रम स्थल और कार्यक्रम की तारीख
इस रोजगार कैंप में न सिर्फ रोजगार का स्टॉल रहेगा, बल्कि 05 विभाग भी शामिल रहेंगे. इसमें पीएनबी आरसेटी, जिला उद्योग विभाग, DRCC जहानाबाद, श्रम कार्यालय और आईटीआई अपने विभागों में चल रही योजनाओं की जानकारी देंगे. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तारीख को समय से आयोजन स्थल पहुंचकर हिस्सा ले सकते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी और दोपहर 4.00 बजे तक चलेगा. अभ्यर्थियों के चयन के लिए उम्मीदवारों का रोजगार सेतु पर निबंधन जरूरी है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी मौका का फायदा उठा सकते हैं.