‘ज्ञानेश कुमार से निजी बैर नहीं, लेकिन हटाना जरूरी’ खरगे ने पेश किया ‘जन महाभि
Last Updated:
INDIA Bloc CEC Gyanesh Kumar Impeachment LIVE Updates: इंडिया ब्लॉक के जन महाभियोग कार्यक्रम के दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक महाभियोग प्र…और पढ़ें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया.
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन ने शनिवार को दिल्ली में प्रतीकात्मक ‘जनता का महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 21 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने संसदीय कार्यवाही की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
October 31, 202616:33 IST
CEC Gyanesh Kumar Impeachment LIVE: ‘ज्ञानेश कुमार से कोई निजी बैर नहीं, लेकिन…’ सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर बोले खरगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाइव अपडेट: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ का प्रस्ताव पेश करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किया. उन्होंने दोनों को महान राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि देश और लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने की जरूरत है. खरगे ने कहा कि विपक्ष किसी व्यक्ति के खिलाफ निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहा है.
खरगे ने कहा, ‘CEC से हमारा कोई निजी बैर नहीं है. वह निष्पक्ष होकर काम करें.’ उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से केंद्र सरकार सत्ता अपने पास बनाए रखने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है. उनके मुताबिक, विपक्ष का आरोप है कि पहले संस्थाओं के दुरुपयोग के जरिए राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया गया और अब मतदाता सूची के पुनरीक्षण के जरिए विपक्ष के वोट काटने की कोशिश हो रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने भाषण में ‘सांसद चोरी, सरकार चोरी, ED-CBI और अब वोट चोरी’ जैसे आरोपों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं, जिनके आधार पर वह चुनावी प्रक्रिया और संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है. खरगे ने आरोप लगाया कि SIR के जरिए गैरकानूनी तरीके से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं. उन्होंने इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी जिम्मेदार ठहराया. ये आरोप विपक्ष के राजनीतिक रुख का हिस्सा हैं.
October 31, 202616:32 IST
CEC Gyanesh Kumar Impeachment LIVE Updates: ‘GEN-Z हमारी ओर बहुत उम्मीद से देख रहें’ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पर मीरा कुमार
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाइव अपडेट: इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि यह सभा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि संसदीय प्रक्रिया की तर्ज पर प्रस्ताव रखा जाएगा और उस पर वक्तव्य दिए जाएंगे.
मीरा कुमार के मुताबिक, इस कार्यक्रम में केवल राजनीतिक दलों के नेता ही नहीं, बल्कि SIR से प्रभावित लोगों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है. विपक्ष का उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान लोगों को हुई परेशानियों और उनके अनुभवों को सार्वजनिक मंच पर सामने लाना है.
मीरा कुमार ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि Gen-Z यानी नई पीढ़ी विपक्ष की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है. उन्होंने संघर्ष का संदेश देते हुए कहा कि जो संकल्प लिया गया है, उसे पूरा करना है. उनके संबोधन में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात प्रमुखता से सामने आई.