November 2026 School Holidays List: छुट्टियों से गुलजार रहेगा नवंबर, दिवाली-छठ और गुरु नानक जयंती पर भर-भरकर मिलेंगी Holidays

November 2026 School Holidays List: छुट्टियों से गुलजार रहेगा नवंबर, दिवाली-छठ और गुरु नानक जयंती पर भर-भरकर मिलेंगी Holidays


Last Updated:

November 2026 School Holidays List: नवंबर 2026 में दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती के चलते देशभर के स्कूलों में बंपर छुट्टियां रहने वाली हैं. महाराष्ट्र में 13 दिनों की लंबी दिवाली वेकेशन मिलेगी. वहीं यूपी, राजस्थान और हिमाचल में भी कई दिन स्कूल बंद रहेंगे. देखिए राज्यवार शेड्यूल.

Zoom

November 2026 School Holidays: दिवाली के अवसर पर कई राज्यों में लंबी छुट्टी मिलेगी

नई दिल्ली (November 2026 School Holidays List). साल 2026 के आखिरी महीनों में कदम रखते ही बच्चों से लेकर पेरेंट्स तक के चेहरों पर अलग ही खुशी देखने को मिलती है. नवंबरहै त्योहारों का सबसे शानदार दौर लेकर आता है. इस बार नवंबर 2026 स्कूली बच्चों की मौज-मस्ती और छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास होने जा रहा है. दिवाली की जगमगाहट से लेकर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा और गुरु नानक जयंती का उल्लास इस एक ही महीने में देखने को मिलेगा.

देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय परंपराओं और शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से बंपर वेकेशंस की तैयारी हो चुकी है. कहीं 13 दिनों का लंबा दिवाली ब्रेक मिलने जा रहा है तो कहीं 4-5 दिनों की छुट्टियां. अगर आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं या अपने पैतृक गांव जाने की सोच रहे हैं तो फटाफट टिकट्स करवा लें. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों का गणित स्पष्ट हो चुका है.

नवंबर 2026 स्कूल हॉलिडे कैलेंडर

नवंबर 2026 में कई धार्मिक पर्वों की भरमार है. 8 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इसके ठीक अगले दिन 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर (बुधवार) को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 15 नवंबर (रविवार) को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम रहेगी. यूपी में 16 नवंबर (सोमवार) को वीरांगना ऊदा देवी शहादत दिवस पर अवकाश रह सकता है. 24 नवंबर (मंगलवार) को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस पर भी स्कूल बंद रहेंगे.

उत्तर प्रदेश: दिवाली से भैया दूज तक 4 दिनों का मिनी ब्रेक

यूपी के स्कूली बच्चों के लिए 8 नवंबर से 11 नवंबर तक का समय बेहद राहत भरा रहने वाला है. 8 नवंबर को रविवार है. लेकिन 9 से 11 नवंबर के बीच गोवर्धन पूजा और भैया दूज के चलते लगातार छुट्टियां मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा 16 नवंबर को क्षेत्रीय शहादत दिवस और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर एक-एक दिन का अतिरिक्त अवकाश मिलेगा. वहीं, बिहार में छठ पूजा के अवसर पर लंबी छुट्टी मिलेगी.

महाराष्ट्र: 13 दिनों की लंबी छुट्टियों से बच्चों की मौज

लंबी छुट्टियों के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे निकल गया है. वहां के राज्य शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नवंबर हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, 2 नवंबर से लेकर 14 नवंबर 2026 तक लगातार 13 दिनों का दिवाली वेकेशन घोषित की गई है. 15 नवंबर 2026 को रविवार है. इसलिए बच्चे सीधे 16 नवंबर को ही अपने स्कूल लौटेंगे.

राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का हॉलिडे मिजाज

रंगीले राजस्थान में भी छुट्टियों का खास प्रबंध किया गया है. यहां 4 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक लगभग 12 दिनों के लंबे अवकाश की संभावना जताई जा रही है. वहीं हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 6 नवंबर से 10 नवंबर तक 5 दिनों का खास दिवाली ब्रेक मिलने की उम्मीद है.

हॉलिडे प्लान बनाने से पहले ध्यान रखें ये 3 जरूरी बातें

  • जरूर देखें ऑफिशियल सर्कुलर: राज्य और प्राइवेट स्कूलों का हॉलिडे कैलेंडर अलग हो सकता है. इसलिए ट्रेन या फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले स्कूल का ऑफिशियल नोटिस चेक करें.
  • एग्जाम और टेस्ट शेड्यूल: छुट्टियों के तुरंत बाद कई बार मिड-टर्म या क्लास टेस्ट होते हैं. इसलिए बच्चे का सिलेबस जरूर कवर रखें.
  • टीचर से कन्फर्मेशन: किसी भी कंफ्यूजन की स्थिति में स्कूल WhatsApp ग्रुप या क्लास टीचर से छुट्टियों की सही तारीख पक्की कर लें.



Source link