New Vande Bharat Train : गोवा के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रास्ते में दिखेंगे पश्चिमी घाट के जन्नत जैसे नजारे, चेक करें रूट और टाइमिंग

New Vande Bharat Train : गोवा के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रास्ते में दिखेंगे पश्चिमी घाट के जन्नत जैसे नजारे, चेक करें रूट और टाइमिंग


Last Updated:

New Vande Bharat Train : बेंगलुरु और गोवा के बीच वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाने की झंडी रेलवे बोर्ड ने दे दी है. हफ्ते में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन पश्चिमी घाट की हसीन वादियों से गुजरेगी. यशवंतपुर से मडगांव का सफर यह ट्रेन 13 घंटों में पूरा करेगी.

Zoom

यशवंतपुर से मडगांव के लिए वंदे भारत एक्‍सप्रेस सुबह सवा सात बजे रवाना होगी.

नई दिल्‍ली. गोवा जाने वालों के लिए एक खुशखबरी है. जल्‍द ही बेंगलुरु से गोवा के मडगांव का सफर वे वंदे भारत एक्‍सप्रेस से कर पाएंगे. रेलवे बोर्ड ने 30 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 26655/26656 यशवंतपुर-मडगांव-यशवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. यह नई वंदे भारत ट्रेन मंगलुरु जंक्शन के रास्ते चलेगी और रास्ते में कई प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और तटीय पर्यटन स्थलों को कवर करेगी. यह चेयर कार ट्रेन न केवल जल्‍द यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाएगी, बल्कि पश्चिमी घाट (Western Ghats) के जन्‍नत जैसे नजारे भी दिखाएगी.

ट्रेन जब पश्चिमी घाट (Western Ghats) की हरी-भरी वादियों, गहरी घाटियों, घुमावदार मोड़ों और झरनों के बीच से गुजरेगी, तो यात्रियों को किसी जादुई सफर का एहसास होगा. विशेष रूप से सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड के बीच का घाट सेक्शन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश भर में मशहूर है. वंदे भारत की बड़ी शीशे वाली पैनोरमिक खिड़कियों से इन वादियों को निहारते हुए लगभग 13 घंटे में बेंगलुरु से मडगांव पहुंच जाएंगे.

कब चलेगी यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत एक्‍सप्रेस

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. हालांकि, अभी रेलवे ने इसका आधिकारिक टाइम टेबल जारी नहीं है, लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार, यशवंतपुर से मडगांव (ट्रेन नंबर 26655) वंदे भारत सुबह 7:35 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी और उसी दिन रात 8:55 बजे गोवा के मडगांव पहुंचेगी. इसी तरह मडगांव से यशवंतपुर (ट्रेन नंबर 26656) वंदे भारत ट्रेन सुबह 8:20 बजे मडगांव से चलेगी और रात 9:15 बजे यशवंतपुर स्टेशन पहुंचेगी. मेंटेनेंस के चलते यशवंतपुर से यह ट्रेन बुधवार को और मडगांव से गुरुवार को नहीं चलेगी.

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी?

यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत ट्रेन आते और जाते वक्‍त श्रवणबेलगोला, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, काबाका पुत्तूर, मंगलुरु जंक्शन, उडुपी, कुंडापुरा, मुकाम्बिका रोड बिंदूर, मुरुडेश्वर, गोकर्ण रोड और कारवार में रुकेगी. यशवंतपुर से मडगांव जाते समय इस ट्रेन का एक विशेष कमर्शियल ठहराव थोकुर स्टेशन पर भी रहेगा.



Source link