केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास ने सरपंच चुनाव जीता, 737 वोटों से दर्ज की जीत


Last Updated:

नागौर जिले की मेड़ता रोड गोटन पंचायत समिति की दधवाड़ा ग्राम पंचायत में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर ने सरपंच का चुनाव जीत लिया. सुरज्ञान कंवर को 1859 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील को सिर्फ 1122 वोट ही हासिल हुए. इस तरह उन्होंने 737 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सरपंच पद पर कब्जा जमा लिया.

Top Deals Inside

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की सास ने सरपंच चुनाव जीता, 737 वोटों से जीतZoom

राजस्थान. राजस्थान के नागौर जिला की दधवाड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर ने जीत हासिल की है. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील को 737 वोटों से हराया. सुरज्ञान कंवर को कुल 1859 वोट मिले, जबकि सुशील को 1122 वोट प्राप्त हुए. इस तरह सुरज्ञान कंवर ने 737 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सरपंच पद पर कब्जा किया. यह ग्राम पंचायत मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति के अंतर्गत आती है.

गजेंद्र सिंह शेखावत वर्तमान में भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री हैं. वे भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं.

राजस्थान में लगातार आ रहे हैं नतीजे

प्रदेश के 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था. शाम 6 बजे तक वोटिंग चली और इसके बाद मतगणना के साथ नतीजे आने लगे. इस चरण में मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग ने कुल 11799 पोलिंग स्टेशन बनाए थे. सरपंच पद के लिए 21839 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच पहले ही चुनाव हो चुके हैं. अब अलग-अलग पंचायतों से चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं.



Source link