Supaul News: कुर्सी पर पैर रखकर खर्राटे मार रहे थे टीचर, क्लासरूम का वीडियो हुआ वायरल, अब हुए सस्पेंड

Supaul News: कुर्सी पर पैर रखकर खर्राटे मार रहे थे टीचर, क्लासरूम का वीडियो हुआ वायरल, अब हुए सस्पेंड


Last Updated:

Supaul News: सुपौल में एक टीचर को ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ गई. वह क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने की बजाए सो गए. उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे. साथ ही खर्राटे भी मार रहे थे. अब टीचर को सस्पेंड कर दिया गया.

Zoom

सुपौल में ड्यूटी पर सोते हुए टीचर को सस्पेंड किया गया.

सुपौलः बिहार के सुपौल में लापरवाह शिक्षक पर सख्स एक्शन हुआ. चलती क्लास में टीचर कुर्सी पर पैर रखकर सो गए. जबकि पढ़ाई के इंतजार में बच्चे क्लास में ही बैठे रहे. किसी ने सोते हुए शिक्षक का वीडियो बना लिया. वायरल वीडियो की जांच के बाद वीडियो सही पाया गया. शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए टीचर को सस्पेंड कर दिया. मामला सुपौल सदर प्रखंड के हरदी पूरब पंचायत, वार्ड संख्या-03 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीवछपुर बालक का है.

वायरल वीडियो पर हुआ एक्शन
वायरल वीडियो में विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार ड्यूटी के दौरान कक्षा में कुर्सी पर पैर रखकर सोते नजर आए थे. वहीं, बच्चे कक्षा में इधर-उधर भटकते दिखाई दे रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराई. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल की रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के अधीन कर दिया है.

कुर्सी पर सोने वाले शिक्षक सस्पेंड
जांच में पाया गया कि शिक्षक विद्यालय अवधि में जींस पैंट पहनकर कक्षा में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे. विभाग ने इसे छात्रों के हित के विरुद्ध, शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाला और कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही का मामला माना. साथ ही शिक्षक पर बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 और विशिष्ट शिक्षक आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है. निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, मरौना निर्धारित किया गया. विभागीय आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा.



Source link