Last Updated:
Rekha last 5 Movies On OTT: रेखा हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी से कई दशकों तक दर्शकों का दिल जीता है. उनकी खूबसूरती, आंखों से अभिनय करने का अंदाज और संवाद बोलने का तरीका आज भी लोगों को पसंद आता है. पिछले कुछ सालों से रेखा फिल्मों में कम नजर आ रही हैं. हालांकि, जब भी वह किसी फिल्म में छोटी भूमिका या खास झलक में दिखाई दीं, उन्होंने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा.
रेखा के फैंस उन्हें पिर पर्दे पर देखना चाहते हैं. फाइल फोटो.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनकी मौजूदगी ही पर्दे पर जादू पैदा कर देती है. उनकी अदाकारी, अंदाज और खूबसूरती का ऐसा असर रहा है कि दशकों बाद भी लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक रहते हैं. रेखा भी ऐसी ही अदाकारा हैं. कभी उन्होंने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीता, तो कभी गंभीर किरदारों से अपनी अभिनय क्षमता साबित की. लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी आखिरी हिंदी फिल्मों में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
इनमें एक फिल्म ऐसी भी है, जिसमें वह सुपरहीरो की मां बनी थीं. आइए जानते हैं रेखा की आखिरी पांच हिंदी फिल्मों की कहानी, उनके किरदार और वे किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.
साल 2018 में आई ये फिल्म कॉमेडी ड्रामा थीं.
साल 2018 में आई कॉमेडी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना: फिर से’ में रेखा कैमियो रोल में नजर आई थीं. धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की इस फिल्म के आइकॉनिक ट्रैक ‘रफ्ता रफ्ता’ के रीमिक्स वर्जन में रेखा ने अपनी मौजूदगी से पूरी महफिल लूट ली थी. यह फिल्म ओटीटी पर जी 5 पर देख सकते हैं.
फिल्म पर्दे पर दमदार परफॉर्म नहीं कर सकी.
आर. बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शमिताभ’ में अमिताभ बच्चन और धनुष लीड रोल्स में थे. इस फिल्म में भी रेखा ने एक स्पेशल कैमियो किया था, जिसमें वे खुद रेखा के रूप में ही पर्दे पर दिखाई दी थीं. हालांकि, उनका रोल छोटा था, लेकिन पर्दे पर उनकी मौजूदगी काफी चर्चित रही थी. ओटीटी पर ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
इस फिल्म में रेखा की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी.
2014 में आई फिल्म ‘सुपर नानी’ रेखा लीड रोल में नजर आईं. इंदु कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म उनकी अभी तक की आखिरी फुल-लेंथ फिल्म मानी जाती है. फिल्म में उन्होंने भारती भाटिया नाम की एक ऐसी समर्पित गृहिणी का किरदार निभाया था, जिसे उसका परिवार तवज्जो नहीं देता. बाद में उनका पोता उन्हें एक सफल मॉडल और एक मजबूत महिला में बदल देता है. ये फिल्म आपने अगर अभी तक नहीं देखी है तो ये फैमिली ड्रामा अमेजन प्राइम वीडियो, जी 5 और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं.
रेखा के साथ हेमा भी इस फिल्म में नजर आईं थीं.
राज कंवर द्वारा साल 2010 में निर्देशित फिल्म ‘सदियां’ से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. इस इमोशनल ड्रामा फिल्म में रेखा ने अमृत कौर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. भारत-पाकिस्तान विभाजन के बैकग्राउंड पर बनी इस कहानी में उनके साथ हेमा मालिनी और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल थे. ओटीटी पर ये फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.
राकेश रोशन के निर्देशन में बनी भारत की सफल सुपरहीरो फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘कृष 3’ में रेखा नजर आई थीं. उन्होंने ऋतिक रोशन के किरदार (कृष्णा मेहरा) की दादी सोनिया मेहरा का किरदार निभाया था. इससे पहले वे ‘कोई… मिल गया’ और ‘कृष’ (2006) में भी इसी सोनिया मेहरा की भूमिका में नजर आई थीं. ‘कृष 3’ में उनकी मां और दादी के रूप में भावनात्मक उपस्थिति ने कहानी को गहराई दी थी. ओटीटी पर रेखा की इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.