Last Updated:
बेगूसराय में 3 नवंबर 2026 को जॉब कैंप लगेगा। L&T कंपनी 8वीं और आईटीआई पास युवाओं को नौकरी देगी. सिविल, इलेक्ट्रिकल, फिटर और वेल्डर के पद पर भर्ती होगी. चयनित युवाओं को 16,401 रुपये तक मानदेय मिलेगा. साथ ही, रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी. चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के बाद ₹16,401 तक मानदेय, हॉस्टल और भोजन की सुविधा मिलेगी.
बेगूसराय: बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए जिला नियोजनालय से हर माह तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और जिला नियोजनालय, बेगूसराय की ओर से एक जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी L&T Construction युवाओं को रोजगार का अवसर देगी. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और रोजगार स्थल अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं.
3 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया जॉब कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस, पन्हास, बेगूसराय में किया जाएगा. अभ्यर्थियों को 3 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से अपने बायोडाटा के साथ कैंप में उपस्थित होना होगा.जॉब कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का NCS Portal (www.ncs.gov.in) और रोजगार सेतु पोर्टल (detjob.bihar.gov.in) पर निबंधित होना आवश्यक है.
चार पदों पर भर्ती का मौका
जिला नियोजनालय के YP पंकज राजपूत ने बताया गया L&T Construction की ओर से Civil, Electrical, Fitter और Welder पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा. इस दौरान सिविल पद के लिए 8वीं से 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है. इस पद पर 30 रिक्तियां हैं और कार्यस्थल ओडिशा बताया गया है. जबकि Electrical पद के लिए ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 25 रिक्तियां हैं. कार्यस्थल पैन इंडिया रहेगा. इसके अलावा Fitter पद के लिए ITI पास युवाओं के लिए 30 पद उपलब्ध हैं. कार्यस्थल पैन इंडिया निर्धारित है. जबकि आखिरी पद Welder का होगा.इसके लिए ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 30 पद हैं और कार्यस्थल पैन इंडिया रहेगा.
ट्रेनिंग के बाद ₹16,401 तक मानदेय
जिला नियोजन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद ₹16,401 प्रति माह तक मानदेय दिया जाएगा. इसके साथ हॉस्टल और भोजन से जुड़ी सुविधा का भी उल्लेख किया गया है. यानी नौकरी के साथ युवाओं को प्रशिक्षण और रहने की सुविधा का लाभ भी मिल सकता है. बता दें कि जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा. जिला नियोजनालय के अनुसार अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र और पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो साथ लाने होंगे.