Acharya Prashant: क्या महापुरुष हैं आचार्य प्रशांत? लोगों की खुशियों पर क्यों उठाते हैं सवाल, सोचने पर मजबूर कर देगा जवाब


होमताजा खबरधर्म

क्या महापुरुष हैं आचार्य प्रशांत? सोचने पर मजबूर कर देगा उनका जवाब

Last Updated:

Acharya Prashant: आचार्य प्रशांत के विचार लोगों के मन की गांठों को खोलने का काम करती हैं, जिसका प्रमाण है सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता. उनकी बातें आपके जीवन में भी कुछ बदलाव ला सकती हैं. किशोर अजवाणी के शो ‘कहके रहेगा कहने वाला’ में उनसे पूछा गया कि क्या वे महापुरुष हैं? वे लोगों की खुशियों पर सवाल क्यों उठाते हैं? उनके जवाब आपको सोचने पर मजबूत कर देंगे.

Top Deals Inside

क्या महापुरुष हैं आचार्य प्रशांत? सोचने पर मजबूर कर देगा उनका जवाबZoom

क्या आचार्य प्रशांत महापुरुष हैं?

Acharya Prashant: आचार्य प्रशांत अपने खुले विचारों के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. वे बड़े ही बेबाकी से लोगों के मन की उलझनों को सुलझाते हैं और सही रास्ता दिखाने का प्रयास करते हैं. ‘कहके रहेगा कहने वाला’ शो में उनसे सवाल किया गया कि क्या महापुरुष हैं आचार्य प्रशांत? वे लोगों की खुशियों पर सवाल क्यों उठाते हैं? किशोर अजवाणी के कार्यक्रम में उनके जवाब आपको भी सोचने पर मजबूर कर देंगे. आइए जानते हैं उनके जवाब-

क्या महापुरुष हैं आचार्य प्रशांत?

आचार्य प्रशांत कहते हैं कि नहीं, बिल्कुल भी नहीं. आदमी…आदमी ही बन जाए, इंसान बन जाए, यही बहुत बड़ी बात है. हम में से अधिकतर लोग अहंकारिक पशु बनकर जीते हैं. हम अपने छात्रों से कहते हैं कि ये तुम्हें धोखा हो गया है कि तुम इंसान हो…और अब तुम इंसान से उठकर भगवान बनना चाहते हो. मैं कहता हूं कि तुम्हें धोखा हो गया है कि तुम इंसान हो, तुम पशुओं से भी बदतर हो.

वे आगे कहते हैं कि आध्यात्मिक यात्रा का यह उद्देश्य नहीं है कि वो तुमको भगवान बना दे. इसका उद्देश्य है कि ये तुमको इंसान बना दे.

View this post on Instagram





Source link