Donald Trump Putin News: पुतिन के बाद अब ट्रंप के घर के बाहर मिसाइलों का पहरा, तैनात हुए एयर डिफेंस सिस्टम, क्या ईरान का डर?

Donald Trump Putin News: पुतिन के बाद अब ट्रंप के घर के बाहर मिसाइलों का पहरा, तैनात हुए एयर डिफेंस सिस्टम, क्या ईरान का डर?


होमदुनियाअमेरिका

पुतिन के बाद अब ट्रंप के घर के बाहर मिसाइलों का पहरा, एयर डिफेंस सिस्टम तैनात

Last Updated:

Donald Trump Security News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो घर और पास के एयरपोर्ट के आसपास Avenger एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया गया है. यह सिस्टम लड़ाकू विमानों और ड्रोन जैसे हवाई खतरों को निशाना बना सकता है. इसमें आठ Stinger मिसाइलें होती हैं. तैनाती ऐसे समय हुई है, जब ईरान की ओर से ट्रंप को पहले धमकियां मिल चुकी हैं.

Zoom

Donald Trump Mar-A-Lago: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है. फ्लोरिडा के पाम बीच में उनके आलीशान घर मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) के आसपास अमेरिकी सेना ने खास एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया है. इसके अलावा पास के डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ये सिस्टम लगाए गए हैं. द वार जोन की रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो हफ्ते पहले इनकी तैनाती की गई थी. इसकी वजह ट्रंप की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं. खास तौर पर ड्रोन हमलों और ईरान की ओर से पहले दी गई धमकियों को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है. अमेरिकी सेना ने इस तैनाती के पीछे किसी विशेष तरह के खतरे की पुष्टि नहीं की है. लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच फिर से सैन्य टकराव की आशंका, ट्रंप को पहले मिल चुकी जान से मारने की धमकियां और उनके खिलाफ हुए हमलों की कोशिशों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

कौन सा एयर डिफेंस सिस्टम लगाया गया?

ट्रंप के घर के आसपास अमेरिकी सेना ने AN/TWQ-1 Avenger शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया है. यह सिस्टम Humvee (हमवी) नाम की सैन्य गाड़ी पर लगाया जाता है और कम दूरी से आने वाले हवाई खतरों को रोकने के लिए बनाया गया है. इसकी खास बात यह है कि यह सिर्फ बड़े विमानों या मिसाइलों के खतरे से निपटने के लिए नहीं है. इसे ड्रोन, छोटे विमानों और दूसरी हवाई गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर उन्हें रोकने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

अवेंजर्स मिसाइल सिस्टम. (Reuters)

तस्वीरों में मार-ए-लागो के पास लेक वर्थ लैगून के किनारे एक तैरते प्लेटफॉर्म पर दो Avenger सिस्टम और समुद्र तट पर एक सिस्टम दिखाई दिए हैं. पास के ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी कम से कम दो ऐसे सिस्टम होने की जानकारी सामने आई है.



Source link