जयपुर. राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं. पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. हालांकि, प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या मेघगर्जन को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश के आसार
राजस्थान में 31 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है
जयपुर, कोटा और भरतपुर में कैसा रहेगा मौसम?
कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
1 नवंबर से साफ होगा मौसम, तापमान में बढ़ोतरी के आसार
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 नवंबर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. आगामी एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां कम रहने का अनुमान है. मौसम साफ होने के साथ ही दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बना रह सकता है. बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों को दिन में भी हल्की ठंडक महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में धूप निकलने से दिन का मौसम कुछ गर्म हो सकता है, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आज 30 अक्टूबर को भी बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना। 31 अक्टूबर से बारिश के गतिविधियों में होगी कमी। नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी राज्य के अधिकांश भागों में मौसम रहेगा शुष्क। अपडेट 30 अक्टूबर https://t.co/gZqEkpMKrc
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 30, 2026