Upcoming IPO : पंखे बनाने वाली Atomberg से सुपरमार्केट Ratnadeep तक, आ रहे 4 कंपनियों के IPO

Upcoming IPO : पंखे बनाने वाली Atomberg से सुपरमार्केट Ratnadeep तक, आ रहे 4 कंपनियों के IPO


Upcoming IPO News: सेबी ने चार कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. इनमें पंखे और इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी Atomberg टेक्‍नोलॉजी, सुपरमार्केट चेन Ratnadeep र‍िटेल, GNI इंफ्रास्‍ट्रचर और Punjab Carbonic शामिल हैं.इन कंपनियों ने नए शेयर जारी करने के साथ पुराने निवेशकों को भी अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका देने का प्रस्ताव रखा है.

SEBI की ऑब्जर्वेशन मिलने का मतलब है कि कंपनियां IPO की अगली प्रक्रिया शुरू कर सकती हैं. उन्हें रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल करने और दूसरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक साल के भीतर अपना IPO लॉन्च करने का मौका मिलता है. हालांकि, अभी किसी कंपनी ने IPO खुलने की तारीख, प्राइस बैंड या लॉट साइज का ऐलान नहीं किया है.

1. Atomberg Technologies: पंखे से लेकर मिक्सर ग्राइंडर तक बनाती है कंपनी

इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम Atomberg Technologies का है. मुंबई की यह कंपनी ऊर्जा की बचत करने वाले सीलिंग फैन बनाने के लिए जानी जाती है. इसके अलावा कंपनी मिक्सर ग्राइंडर, वाटर प्यूरिफायर, स्मार्ट लॉक और दूसरे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी बनाती है.

कंपनी ने IPO के जरिए 450 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा मौजूदा निवेशक 7.65 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे. इनमें Temasek, A91 Partners, Inflexor Ventures और Survam Partners जैसे निवेशक शामिल हैं.

कंपनी 90 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने या प्रीपेमेंट करने, 150 करोड़ रुपये ब्रांड की पहचान और मार्केटिंग पर तथा 100 करोड़ रुपये रिसर्च और डेवलपमेंट पर खर्च करने की योजना बना रही है. कंपनी 90 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है.

2. Ratnadeep Retail: दक्षिण भारत में 190 स्टोर, IPO से करेगी विस्तार

इस लिस्ट में दूसरा नाम सुपरमार्केट चेन Ratnadeep Retail का है. तेलंगाना की यह कंपनी दक्षिण भारत में अपना कारोबार चलाती है. इसके स्टोर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हैं. कंपनी के पास Ratnadeep और National Mart जैसे रिटेल फॉर्मेट के तहत कुल 190 स्टोर हैं.

कंपनी 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करना चाहती है. इसके अलावा प्रमोटर 1.48 करोड़ शेयर OFS के जरिए बेचेंगे. कंपनी 80 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है.

नए शेयरों से मिलने वाली रकम में से 260 करोड़ रुपये नए स्टोर खोलने और कारोबार बढ़ाने पर खर्च किए जाएंगे. 40 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल होंगे. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 2,223 करोड़ रुपये रहा और मुनाफा 36.7 करोड़ रुपये था.

3. GNI Infrastructure: सड़क बनाने वाली कंपनी भी लाएगी IPO

तीसरी कंपनी GNI Infrastructure है, जो सड़क और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से जुड़ी है. महाराष्ट्र की इस कंपनी ने IPO में 2.1 करोड़ नए शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा 93.88 लाख शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे.

इसमें कंपनी के प्रमोटरों के साथ Chanakya Opportunities Fund और RPV Holdings जैसे निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. हालांकि, अभी कंपनी ने आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली कुल रकम और प्राइस बैंड की जानकारी नहीं दी है.

4. Punjab Carbonic: बनाती है लिक्विड CO2 और ड्राई आइस

चौथी कंपनी Punjab Carbonic है. यह लिक्विड कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और ड्राई आइस बनाती है. इनका इस्तेमाल खाद्य और पेय पदार्थ, स्वास्थ्य सेवा, केमिकल और दूसरे उद्योगों में होता है.

कंपनी के IPO में कुल 95 लाख शेयर शामिल होंगे. इनमें 60 लाख नए शेयर होंगे, जबकि 35 लाख शेयर प्रमोटर OFS के तहत बेचेंगे. कंपनी ने 31 मार्च 2026 को SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे और 29 अक्टूबर को उसे ऑब्जर्वेशन मिल गए.

एक कंपनी ने वापस लिए IPO के कागजात

जहां चार कंपनियां IPO लाने की तैयारी कर रही हैं, वहीं WOG Technologies ने 30 अक्टूबर को अपने IPO के कागजात वापस ले लिए. यह कंपनी वाटर ट्रीटमेंट, वेस्टवॉटर रिसाइक्लिंग, ऑयल सेपरेशन और बायोगैस जैसे क्षेत्रों में काम करती है. कंपनी ने दिसंबर 2025 में 375 करोड़ रुपये के नए शेयर और 43.28 लाख शेयर OFS के जरिए जारी करने की योजना के साथ ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे. अब उसने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है.



Source link