Jio Platform Growth : 44 जीबी डाटा यूज कर रहा जियो का हर ग्राहक, 54 करोड़ से ज्यादा हो गई कस्टमर्स की संख्या

Jio Platform Growth : 44 जीबी डाटा यूज कर रहा जियो का हर ग्राहक, 54 करोड़ से ज्यादा हो गई कस्टमर्स की संख्या


Last Updated:

Jio Platform Growth : जियो प्लेटफॉर्म ने अपने आईपीओ के बाद तिमाही रिजल्ट भी घोषित कर दिए हैं. इसमें भी कंपनी का रेवेन्यू बढ़ता दिख रहा है. कंपनी ने बताया है कि उसके कस्टमर का आधार तेजी से बढ़ रहा है, जबकि प्रति ग्राहक कंपनी की कमाई भी सितंबर तिमाही में बढ़ गई है.

Zoom

जियो प्लेटफॉर्म ने सितंबर तिमाही में 14 फीसदी मुनाफा बढ़ाया है.

नई दिल्ली. रिलायंस जियो के तिमाही नतीजों में कंपनी का दमदार प्रदर्शन साफ दिख रहा है. कंपनी ने बताया कि 5G ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ पहुंच गई है. पिछले 12 महीनों यानी 1 अक्तूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक जियो के 5G ग्राहकों की संख्या में 6.6 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भी 3 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छू लिया है. जियो का कुल ग्राहक आधार 54.2 करोड़ के पार पहुंच गया है. डाटा की खपत तो प्रति ग्राहक 44 जीबी से भी ज्यादा पहुंच गई है.

जियो के नेटवर्क पर डेटा का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है. प्रति ग्राहक औसत मासिक डेटा खपत 44.2 GB पहुंच गई है. कंपनी के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक में 5G की हिस्सेदारी अब करीब 56 फीसदी हो गई है. सितंबर तिमाही में जियो का कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 22.1 फीसदी बढ़कर 71 एक्साबाइट पहुंच गया. ये आंकड़े जियो के नेटवर्क पर डेटा के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाते हैं.

जियो एयरफाइबर का बढ़ रहा दबदबा
फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में जियो एयरफाइबर की भूमिका भी लगातार बढ़ रही है. एयरफाइबर के ग्राहकों की संख्या 1.51 करोड़ हो गई है. पिछले एक साल में जियो के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहकों की कुल शुद्ध बढ़ोतरी में एयरफाइबर की हिस्सेदारी 75 फीसदी से ज्यादा रही. इस दौरान जियो के कुल ग्राहक आधार में 3.6 करोड़ की शुद्ध बढ़ोतरी हुई, जबकि सितंबर तिमाही में 91 लाख ग्राहक जुड़े. ग्राहकों की बढ़ती संख्या और डिजिटल सेवाओं के विस्तार का असर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया. जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही ग्रॉस रेवेन्यू 11.3 फीसदी बढ़कर 47,485 करोड़ और EBITDA 16.6 फीसदी बढ़कर 21,879 करोड़ हो गया. प्रति ग्राहक औसत मासिक कमाई (ARPU) भी बढ़कर 218.8 रुपये पहुंच गई.

शानदार रही थी जियो की लिस्टिंग
इससे पहले 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई थी. कंपनी का 30,188 करोड़ का IPO भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO रहा, जिसे 22 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला. लिस्टिंग के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स बाजार मूल्यांकन के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई है. कंपनी ने अपने निवेशकों को 27 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.



Source link