ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट फिर करेगा सुनवाई, पिता ने भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट फिर करेगा सुनवाई, पिता ने भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की लगाई गुहार


Last Updated:

Twisha Sharma Death Case: एमपी के चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट फिर सुनवाई करेगा. पिता ने निष्पक्ष सुनवाई की आशंका जताते हुए ट्रायल को भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है. भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर करने की मांग पर दोबारा सुनवाई होगी.

Zoom

Twisha Sharma Death case

Twisha Sharma Death Case: एमपी भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है. ट्विशा शर्मा के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि इस मामले का ट्रायल मध्य प्रदेश के भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर किया जाए. अब सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर दोबारा सुनवाई करेगा.

याचिका में ट्विशा शर्मा के पिता ने आशंका जताई है कि भोपाल की अदालत में इस मामले की निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो पाएगी. उनका कहना है कि न्याय सही तरीके से मिल सके, इसके लिए केस को भोपाल की अदालत से हटाकर दिल्ली भेजा जाना चाहिए. इसी आधार पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

पति और CBI से मांगा जवाब
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कदम उठाते हुए ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह, गिरिबाला सिंह और CBI को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने तीनों से इस याचिका पर जवाब मांगा है. साथ ही समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को निर्देश दिया गया है कि वे अपना पक्ष अदालत के सामने रखें.

क्या होता है ट्रायल ट्रांसफर?
जब किसी मामले में पीड़ित पक्ष को लगता है कि जिस अदालत में केस चल रहा है, वहां निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद कम है, तो वह सुप्रीम कोर्ट से केस दूसरी जगह भेजने की मांग कर सकता है. इसे ट्रायल ट्रांसफर कहते हैं. सुप्रीम कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तय करता है कि केस को ट्रांसफर किया जाए या नहीं.

अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं. सुनवाई में समर्थ सिंह, गिरिबाला सिंह और सीबीआई अपना जवाब कोर्ट में पेश करेंगे. इसके बाद कोर्ट तय करेगा कि ट्रायल भोपाल में ही चलेगा या उसे दिल्ली ट्रांसफर किया जाएगा.

ट्विशा शर्मा की मौत का यह मामला पहले से ही चर्चा में रहा है और अब सुप्रीम कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई को काफी अहम माना जा रहा है. परिवार को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा.



Source link