अस्‍पताल इमरजेंसी वार्ड में घुसे, नाक-सिर फोड़ा… यूनिवर्सिटी चुनाव जीत के बाद बवाल, SFI कार्यकर्ताओं पर हमला


होमताजा खबरदेश

यूनिवर्सिटी चुनाव में हार का गुस्सा, अस्पताल में घुसकर SFI कार्यकर्ताओं को पीट

Last Updated:

केरल की कालिकट यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के बाद SFI और MSF कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा हुई. आरोप है कि MSF कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर भर्ती SFI कार्यकर्ताओं पर रॉड, डंडों और अग्निशामक यंत्र से हमला किया. कई लोग घायल हुए हैं. SFI के राज्य अध्यक्ष के मुताबिक, एक कार्यकर्ता की नाक में फ्रैक्चर आया है. संगठन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Top Deals Inside

यूनिवर्सिटी चुनाव में हार का गुस्सा, अस्पताल में घुसकर SFI कार्यकर्ताओं को पीटZoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

केरल की कालिकट यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आने के बाद ऐसा बवाल हुआ, जिसने पूरे कैंपस की राजनीति पर सवाल खड़े कर दिए. चुनाव में जीत SFI को मिली, लेकिन इसके बाद दोनों छात्र संगठनों के बीच तनाव हिंसक झड़प में बदल गया. मामला सिर्फ यूनिवर्सिटी परिसर तक नहीं रुका. आरोप है कि MSF कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की इमरजेंसी में घुसकर भर्ती SFI कार्यकर्ताओं पर रॉड, डंडों और अग्निशामक यंत्र से हमला कर दिया. अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान पर हुई इस घटना के दृश्य बेहद चौंकाने वाले हैं. हमले में कई SFI कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है. एक कार्यकर्ता की नाक में फ्रैक्चर आया है. उसे सर्जरी करानी पड़ेगी. वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भी घटना पर हैरानी जताई है. उन्होंने बताया कि उनके सामने मरीजों पर हमला हुआ, लेकिन हालात ऐसे थे कि वे कुछ नहीं कर सके.

चुनाव की गिनती शुरू होते ही भिड़े SFI और MSF कार्यकर्ता
पूरा विवाद कालिकट यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान शुरू हुआ. शुरुआती कहासुनी जल्द ही हाथापाई और हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों के अज्ञात कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई. बाद में चुनाव परिणाम सामने आया तो SFI ने जीत दर्ज की. इसके बाद तनाव और बढ़ने का आरोप है. इसी विवाद के बाद अस्पताल में भर्ती SFI कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना सामने आई. MSF यानी मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का छात्र संगठन है. वहीं, SFI वामपंथी छात्र संगठन है.

इमरजेंसी वार्ड में रॉड, डंडे और अग्निशामक यंत्र से हमला
आरोप है कि MSF कार्यकर्ता अस्पताल की इमरजेंसी में घुस गए. वहां भर्ती SFI कार्यकर्ताओं पर रॉड और डंडों से हमला किया गया. हमलावरों ने अग्निशामक यंत्र का भी इस्तेमाल किया. हमले में SFI के कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं. SFI के राज्य अध्यक्ष शिवप्रसाद ने बताया कि उनके एक कार्यकर्ता की नाक में फ्रैक्चर हुआ है. उसकी सर्जरी करानी पड़ेगी. एक अन्य कार्यकर्ता पर अग्निशामक यंत्र से हमला किया गया.

डॉक्टरों ने बताया- अस्पताल में ऐसा हमला देखकर हैरान थे
इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों का वीडियो भी सामने आया है. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों पर हमला होते देखकर वे हैरान रह गए. उनके मुताबिक, अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों के लिए हमले को रोकना मुश्किल हो गया था. अस्पताल में हुई इस घटना ने मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

SFI ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
SFI ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, चुनावी नतीजों से शुरू हुआ विवाद अस्पताल तक पहुंच गया. अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच अहम होगी.



Source link