Winter Laundry Hacks: बारिश और ठंड के मौसम में कपड़े सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू टिप्स, बदबू के साथ टेंशन भी रहेगी दूर

Winter Laundry Hacks: बारिश और ठंड के मौसम में कपड़े सुखाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू टिप्स, बदबू के साथ टेंशन भी रहेगी दूर


Last Updated:

Winter Laundry Hacks: बारिश और ठंड के मौसम में कपड़े सुखाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. नमी के कारण कपड़ों से बदबू आने लगती है और वे जल्दी सूखते भी नहीं हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपको 5 ऐसे आसान घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस मौसम में भी आसानी से और बिना बदबू के अपने कपड़े सुखा सकते हैं.

Clothes Drying Tips: बारिश हो या सर्दियों का मौसम, कपड़े सुखाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता. बारिश के दिनों में धूप नहीं निकलती और हवा में नमी बनी रहती है, वहीं ठंड के मौसम में धूप कमजोर होने के कारण कपड़े कई-कई घंटों तक गीले रहते हैं. कई बार कपड़ों से सीलन और बदबू भी आने लगती है. खासकर भारतीय घरों में जहां ज्यादातर लोग कपड़े सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करते, वहां यह परेशानी और भी बढ़ जाती है. लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ड्रायर के भी कपड़ों को जल्दी सुखा सकते हैं. आइए जानते हैं 5 असरदार टिप्स.

कपड़ों से पहले ही निकाल दें अतिरिक्त पानी – कपड़े जल्दी सुखाने के लिए सबसे जरूरी है कि उनमें ज्यादा पानी ना बचा हो. वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद एक बार अतिरिक्त स्पिन साइकिल चला दें. इससे कपड़ों का काफी पानी निकल जाएगा. जींस, स्वेटर और मोटे कपड़ों के लिए तौलिये का इस्तेमाल कर सकते हैं. गीले कपड़े को सूखे तौलिये में लपेटकर हल्के हाथों से दबाएं. इससे अतिरिक्त नमी निकलने में मदद मिलेगी.

कपड़ों के बीच रखें पर्याप्त दूरी – कपड़े सुखाते समय उन्हें एक-दूसरे के ऊपर ना डालें. सभी कपड़ों को हैंगर या स्टैंड पर थोड़ी दूरी बनाकर टांगें, ताकि हवा आसानी से आर-पार जा सके. शर्ट और जैकेट को हैंगर पर टांगना बेहतर रहता है. मोटे कपड़ों को ऐसी जगह रखें जहां हवा का आवागमन ज्यादा हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पंखे और ताजी हवा की लें मदद – बारिश और सर्दियों में कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए हवा का बहाव बहुत जरूरी है. कपड़े सुखाने वाले स्टैंड के पास धीमी गति से पंखा चला सकते हैं. इससे कपड़ों की नमी जल्दी कम होगी. मौसम साफ हो तो कपड़ों को खिड़की या बालकनी के पास रखें. बारिश होने पर खिड़की बंद रखें, ताकि बाहर की नमी अंदर ना आए. जरूरत पड़ने पर एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

कमरे में रखें हल्की गर्माहट – ठंड के मौसम में कम तापमान के कारण कपड़े देर से सूखते हैं. ऐसे में डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है, जो कमरे की अतिरिक्त नमी कम करता है. कमरे में हीटर का इस्तेमाल करते समय कपड़ों को उससे सुरक्षित दूरी पर रखें. कभी भी गीले कपड़े सीधे हीटर या रेडिएटर पर ना डालें. इससे आग लगने का खतरा हो सकता है.

कपड़े सुखाने के लिए चुनें एक हवादार कमरा – बारिश के मौसम में पूरे घर में कपड़े फैलाकर सुखाने से नमी बढ़ सकती है. इससे दीवारों पर सीलन और फफूंदी की समस्या हो सकती है. इसलिए कपड़े सुखाने के लिए एक अलग कमरा चुनें, जहां हवा का उचित इंतजाम हो. संभव हो तो दिन के समय कपड़े धोएं, ताकि उन्हें सूखने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link