Last Updated:
Indian Railway Special Trains 2026: अगर आप दीवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो आपके लिए राहत की खबर है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट की समस्या को देखते हुए रेलवे ने 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. यह व्यवस्था नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर लागू रहेगी. इससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर करना भी आसान होगा. रेलवे ने इन ट्रेनों में एसी के अतिरिक्त कोच लगाए हैं. जानिए किन 10 ट्रेनों में कितने कोच बढ़ाए गए हैं और यह सुविधा कब से कब तक मिलेगी.
Indian Railway Special Trains 2026: दीवाली और छठ के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. इस समय ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ जाती है और कई बार टिकट बुक कराने के बाद भी कंफर्म सीट नहीं मिल पाती. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. यह व्यवस्था नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर लागू रहेगी. इससे ट्रेनों में सीटों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद रहेगी.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. अतिरिक्त कोच लगने से वेटिंग लिस्ट कम करने में मदद मिलेगी और यात्रियों का सफर भी पहले से आसान हो सकेगा. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा की जानकारी और दूसरी सुविधाओं के लिए रेल वन ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है.
रेल वन ऐप से घर बैठे लें यात्रा की जानकारी
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रेलवे ने 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की है. त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है. अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को इस समस्या से राहत मिलेगी और वे आसानी से अपना सफर कर सकेंगे. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि सर्दियों में यात्रा की योजना बनाते समय या सफर पर निकलने से पहले रेलवे के रेल वन ऐप की मदद जरूर लें. इस ऐप के जरिए घर बैठे ही यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सकती है. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की तैयारी करने में आसानी होगी.
रेलवे ने इन 10 ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों पर अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे.
- 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल: 1 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा.
- 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 2 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगेगा.
- 04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल: 3 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा.
- 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 4 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच और एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगेगा.
- 04209 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल: 2 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाए जाएंगे.
- 04210 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल: 3 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगेंगे.
04616 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल: 3 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाए जाएंगे. - 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल: 4 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगेंगे.
04668 अमृतसर-बरौनी स्पेशल: 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाए जाएंगे. - 04667 बरौनी-अमृतसर स्पेशल: 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगेंगे.
रेलवे के अनुसार, अतिरिक्त कोच लगाने की यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर की गई है. इसका मकसद त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को कम करना और यात्रियों को सुविधा देना है.