सहवाग और द्रविड़ के बेटे की टीम इंडिया में एंट्री, ओमान में होगा U-19 एशिया कप
Last Updated:
India squad for U19 Asia Cup: राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की गिनती भारतीय क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में होती है. अब दोनों दिग्गजों के बेटे भी भारतीय क्रिकेट की सेवा के लिए तैयार हैं. 5 नवंबर से ओमान के मस्कट में होने जा रहे अंडर-19 एशिया कप के लिए ओपनर आर्यवीर सहवाग और विकेटकीपर बैटर अन्वय द्रविड़ को टीम में जगह मिली है, इससे पहले दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी खेले थे.
भारतीय अंडर-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर
नई दिल्ली: ACC मेंस U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. ओमान के मस्कट में 5 से 14 नवंबर तक होने वाले इस इवेंट में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को फिर मौका मिला है. जूनियर क्रिकेट कमिटी ने 30 अक्टूबर को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया.
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान
भारत को UAE, नेपाल और पाकिस्तान के साथ ग्रुप A में रखा गया है. ग्रुप A और ग्रुप B (बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया) से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 12 नवंबर को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला शनिवार, 14 नवंबर को होगा.
एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 स्क्वॉड
आर्यवीर ओपनर तो अन्वय विकेटकीपर
अन्वय और आर्यवीर को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में खेली गई वनडे सीरीज में भी अंडर-19 टीम में मौका मिला था. विकेटकीपर बैटर अन्वय तो जुलाई में श्रीलंका भी गए थे, जहां उन्होंने दूसरे वनडे मैच में 87 रन की पारी खेली थी. दूसरी ओर आर्यवीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. आर्यवीर ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 143 गेंद में पीटे 173 रन पीटे थे.
भारत की U19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी [कप्तान], आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसनी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद