Diwali Hanuman Puja 2026: दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन

Diwali Hanuman Puja 2026: दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन


होमताजा खबरधर्म

दिवाली से पहले ​हनुमान पूजा क्यों करते हैं? जानें इसकी 3 बड़ी वजहें

Last Updated:

Diwali Hanuman Puja 2026: दिवाली से एक दिन पहले ​हनुमान पूजा करते हैं. जो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होता है. इस दिन काली चौदस और कार्तिक ​शिवरात्रि भी होती है. इस बार चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे से लेकर 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक है. ​हनुमान पूजा निशिता मुहूर्त में करते हैं.

Zoom

दिवाली से पहले ​हनुमान पूजा करते हैं. (Photo: AI)

Diwali Hanuman Puja 2026: हर साल दिवाली से एक दिन पहले हनुमान पूजा का विधान है. इस दिन निशिता मुहूर्त में पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करते हैं. दिवाली से पहले हनुमान पूजा की 3 बड़ी वजहें हैं. उसके अलावा भगवान​ शिव से भी खास कनेक्शन है. पंचांग के अनुसार दिवाली की हनुमान पूजा कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को करते हैं. आप भी विधिपूर्वक पूजा करके हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं, उनकी कृपा से आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे.

दिवाली से पहले हनुमान पूजा क्यों?

पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान राम ने रावण का वध कर दिया और माता सीता को लंका से मुक्त करा लिया, तो उनका 14 वर्ष का वनवास खत्म हुआ. वे अयोध्या लौट आए, उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया. उस​ दिन कार्तिक अमावस्या थी, इस वज​ह से हर साल कार्तिक अमावस्या को दिवाली मनाते हैं. हनुमान जी की भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर प्रभु राम ने उनको आशीर्वाद दिया कि दिवाली से एक दिन पहले तुम्हारी पूजा होगी. उसके बाद से दिवाली से पूर्व हनुमान पूजा करते हैं.

देश में कुछ स्थानों पर कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हनुमान जन्मोत्सव मनाते हैं, जो दिवाली से एक दिन पहले आता है. इस वजह से भी दिवाली से पूर्व हनुमान पूजा करते हैं.

कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बहुत बढ़ जाता है, इनसे मुक्ति के लिए दिवाली से एक दिन पहले हनुमान पूजा करने का विधान है. बजरंगबली की कृपा से सभी प्रकार के रोग, दोष, संकट मिट जाते हैं.

हनुमान पूजा का शिवजी से कनेक्शन

कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को निशिता मुहूर्त में हनुमान पूजा होती है. उस दिन कार्तिक माह की मासिक शिवरात्रि होती है और निशिता मुहूर्त में भी शिव पूजा करते हैं. इस मुहूर्त के आधार पर ही शिवरात्रि की तारीख तय होती है. हनुमान जी रुद्रावतार हैं. शिव के अंश है, जिनकी पूजा कार्तिक शिवरात्रि पर की जाती है.

हनुमान पूजा कब है?

इस साल हनुमान पूजा 7 नवंबर दिन शनिवार को है. चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे से लेकर 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक है.

हनुमान पूजा मुहूर्त

इस बार हनुमान पूजा का शुभ मुहूर्त 52 मिनट का है. आप देर रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्य रा​त्रि 12 बजकर 31 मिनट के बीच हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं.



Source link