ईशान किशन के लिए वैभव सूर्यवंशी की चढ़ी बलि, चौथे टी20 मैच से हुए बाहर
Last Updated:
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है. वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए धुआंधार शुरुआत की थी. वहीं, अब संजू सैमसन फिर से पारी की शुरुआत करेंगे.
वैभव सूर्यवंशी चौथे टी20 से बाहर
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच से वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया है. वैभव की जगह ईशान किशन को मौका मिला है. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार को भी आराम दिया गया है. उनकी जगह मयंक यादव आज के मैच में खेलेंगे. वैभव ने टीम इंडिया के लिए तीसरे टी20 में पारी की शुरुआत की थी. इस मैच में 15 साल के वैभव ने 19 गेंद में 45 रनों की पारी खेली थी.
हालांकि, ईशान किशन के फिट होने के साथ ही वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है. उन्हें ईशान की जगह ही खेलने का मौका मिला था. ईशान को पहले मैच में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह दूसरे और तीसरे टी20 में नहीं खेल पाए थे. ऐसे में अब एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए दिखेंगे.
भारतीय टीम की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्चान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव.