Last Updated:
कोलकाता में ईडी ने 280 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 8 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई PMLA के तहत की जा रही है.
ईडी ने कोलकाता के 8 ठिकानों पर की छापेमारी.
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है. 280 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में ED ने करीब 8 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की टीमें कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन चला रही हैं.
जानकारी के मुताबिक कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से जुड़े 280 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में ED कार्रवाई कर रही है. ईडी कोलकाता जोन-1 की टीम पश्चिम बंगाल में 8 ठिकानों पर मौजूद हैं और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
यह कार्रवाई PMLA, 2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोलकाता जोन-1 टीम की जांच का मुख्य फोकस NCLT की कार्यवाही के कथित दुरुपयोग के जरिए अपराध से अर्जित धन (Proceeds of Crime) के इस्तेमाल से जुड़ा है.
इस कार्रवाई के दायरे में उन लोगों के आवासीय और आधिकारिक परिसर शामिल हैं, जिनमें कंपनी के डायरेक्टर, ऑडिटर और रेजोल्यूशन प्रोफेशनल्स आदि शामिल हैं.
जांच एजेंसी को संदेह है कि ये लोग अपराध से अर्जित धन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और गतिविधियों में शामिल रहे हैं. फिलहाल ED की सर्च और सीजर की कार्रवाई जारी है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…