हरियाणा में धान की फसल पर पड़ी चक्रवाती तूफान अर्नब की मार, खेतों में बिछी बासमती, कृषि विभाग ने मांगी जानकारी

हरियाणा में धान की फसल पर पड़ी चक्रवाती तूफान अर्नब की मार, खेतों में बिछी बासमती, कृषि विभाग ने मांगी जानकारी


Last Updated:

हरियाणा के सोनीपत और गुरुग्राम समेत कई जिलों में चक्रवाती तूफान अर्नब और बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है. कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की सूचना दर्ज करा

Zoom

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में चक्रवाती तूपान अर्नब के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया. गोहाना क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं के चलते खेतों में पककर तैयार खड़ी बासमती धान की फसल जमीन पर बिछ गई है. फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने सरकार से खराब हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की है. कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की सूचना दर्ज करवाने की अपील की है.

किसान बलबीर और कपिल  ने बताया कि काफी बड़े क्षेत्र में फसल जमीन पर बिछने से नुकसान हुआ है. अब किसानों को चिंता है कि गिरी हुई फसल की गुणवत्ता प्रभावित होगी और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. किसानों ने सरकार से खराब हुई फसल की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग की है.

कृषि विभाग ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की सूचना देने की सलाह दी है. कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुमार मेहरा ने बताया कि कटाई के बाद खेत में रखी धान की फसल खराब हो जाती है, तो बीमा करवाने वाले किसान नुकसान की सूचना दर्ज करवा सकते हैं. एसडीओ ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने अपनी धान की फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया हुआ है, वे फसल में हुए नुकसान का ऑनलाइन टोल फ्री नंबर 14447 पर रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि नियमानुसार नुकसान का आकलन किया जा सके.

पंचकूला, अंबाला और गुरुग्राम में बारिश

करवाचौथ के दिन हरियाणा के पंचकूला, गुरुग्राम, अंबाला समेत कई जिलों में बारिश हुई. गुरुग्राम में 29 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से 30 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे तक गुरुग्राम  में 27 मिमी, कादीपुर 26 मिमी, हरसरू 26 मिमी, वजीराबाद 39 मिमी, बादशाहपुर 38 मिमी, सोहना 42 मिमी, मानेसर 18 मिमी, पटौदी 80 मिमी, फर्रुखनगर 51 मिमी और पटौदी में सर्वाधिक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार को अब हरियाणा में हल्की धूप खिली है और हल्के बादल छाए हैं.



Source link