हिमाचल के मंडी जिले में सायर त्योहार के चलते 17 सितंबर को सरकारी छुट्टी, ऊना में कॉलेज-स्कूल रहेंगे बंद, सीएम ने किया ऐलान

हिमाचल के मंडी जिले में सायर त्योहार के चलते 17 सितंबर को सरकारी छुट्टी, ऊना में कॉलेज-स्कूल रहेंगे बंद, सीएम ने किया ऐलान


Last Updated:

Himachal 17 September Holiday: हिमाचल प्रदेश के ऊना और मंडी जिलों में गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे. ऊना में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी और मंडी में सायर त्योहार के कारण स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. ऊना में नशे के खिलाफ रैली के दौरान सीएम सुक्खू ने जिले के स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी की घोषणा की.

Zoom

हिमाचल के ऊना जिले में सीएम सुक्खू.

शिमला. हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे. सीएम सुक्खू ने जहां ऊना में जिले के स्कूलों में 17 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया. वहीं, मंडी जिले में स्थानीय त्योहार सायर की वजह से गुरुवार को छुट्टी रहेगी और ऐसे में मंडी जिले में स्कूल-कॉलेज के अलावा सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे.

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले में हालांकि, केवल स्कूलों में ही छुट्टी होगी. सीएम सुक्खू ने बुधवार को एंटी चिट्टा वॉकथॉन के दौरान छुट्टी का ऐलान किया. सीएम सुक्खू ने अपने संबोधन के दौरान युवाओं को जेन जी और जेन अल्फा कहा. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, माता-पिता और जागरूक युवाओं की भी है. ऊना के करीब 40 डिग्री तापमान के बीच युवा जोश की सीएम ने तारीफ की और फिर गुरुवार को ऊना में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की.

मंडी में सायर का त्योहार

मंडी और कुल्लू जिले में अश्विन महीने की सक्रांति को सायर मनाया जाता है. माना जाता है कि बरसात का सीजन इसी त्योहार के आगाज के  साथ खत्म हो जाता है और खरीफ की फसलें पक जाती हैं और काटने का समय होता है. इस दिन “सैरी माता” को फसलों का अंश और मौसमी फल चढ़ाए जाते हैं और साथ ही राखियां भी उतार कर सैरी माता को चढ़ाई जाती हैं. साथ ही माना जाता है कि अब सर्दी का आगाज भी हो गया है. इसलिए मंडी जिले में छुट्टी रहती है. सायर का पर्व अनाज पूजा और बैलों की खरीद-फरोख्त के लिए मशहूर है और मंडी जिले में यह पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि शहरों में भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

इसके अलावा, एक महीने के बाद नवविवाहिताएं भी अपने मायके से ससुराल लौट आती हैं. माना जाता है कि भादो महीने में नवविवाहिताएं और उनके सास एक दूसरे का मुंह नहीं देखती हैं.



Source link