Anant Singh: अनंत सिंह को फिर जाना पड़ेगा जेल? जमानत रद्द की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Anant Singh: अनंत सिंह को फिर जाना पड़ेगा जेल? जमानत रद्द की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई


Last Updated:

Anant Singh: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गईं. जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की खिलाफत करना उनके लिए भारी पड़ गया. पहले उन्हें और पत्नी नीलम सिंह को छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया. अब उनकी जमानत रद्द करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में हैं. आज मामले में सुनवाई होगी. यदि उनकी जमानत रद्द होती है तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा.

Zoom

मोकामा विधायक अनंत सिंह. (फाइल फोटो)

पटनाः मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं. पहले पार्टी के बेदखल किया गया. अब उनकी जमानत पर भी तलवार लटक रही है. दुलारचंद यादव मर्डर केस में पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. याचिका में अनंत सिंह की जमानत रद्द कर उन्हें दोबारा जेल भेजने की मांग की गई है. यह सुनवाई ऐसे दिन हो रही है, जब दुलारचंद यादव की पहली बरसी भी है. उनकी हत्या 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान हुई थी.

दुलारचंद यादव के पोते दाखिल की जमानत रद्द की याचिका
दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने पटना हाईकोर्ट के जमानत आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने अपनी याचिका में अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग की. याचिकाकर्ता का आरोप है कि पटना हाईकोर्ट ने जमानत देते समय अनंत सिंह के क्रिमिनल रिकॉर्ड पर ध्यान नहीं दिया. अब सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से यह तय होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कदम उठते हैं.

जेडीयू से बेदखल किए गए अनंत सिंह
जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. इसके बाद अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग भी की गई. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा इस संबंध में विधानसभा पहुंचे थे. वहीं, नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी दिया गया. अनंत सिंह फिलहाल पटना के माल रोड स्थित सरकारी आवास में रहते हैं.



Source link