इजरायल में त्रिशंकु सदन, नेतन्याहू की पार्टी को 53 सीटें, विपक्ष 48 पर अटका, किसकी बनेगी सरकार?

इजरायल में त्रिशंकु सदन, नेतन्याहू की पार्टी को 53 सीटें, विपक्ष 48 पर अटका, किसकी बनेगी सरकार?


Last Updated:

Israel Election result: इजरायल में चुनावी गणित उलझ चुका है. नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 53 सीटों पर अटक गई है, जबकि बहुमत के लिए से 8 और सीटें चाहिए. वहीं विपक्षी पार्टी के पास 48 सीटें हैं और 19 सीटें अरब पार्टियों के खाते में है. अब मसला ये है कि आखिर सरकार कैसे बनेगी क्योंकि अरब पार्टियों का समर्थन दोनों ही पक्ष लेना नहीं चाहते.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नेतन्याहू की पार्टी को मिली 53 सीटें. (रॉयटर्स)

Israel Election result: इजरायल के चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जीत का दावा पक्ष और विपक्ष दोनों ही कर रहे थे लेकिन जैसी सीटें आईं हैं, उसके बाद ये समझ ही नहीं आ रहा है कि सरकार बनेगी कैसे? वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है लेकिन किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिला है. 120 सदस्यों वाली इजरायली संसद यानी नेसेट में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत होती है. ऐसे में देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है.

अब सरकार बनाने के लिए अलग-अलग पार्टियों को आपस में समझौता करना होगा. छोटी पार्टियों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण हो जाएगी. अगर कोई गठबंधन बहुमत जुटाने में सफल नहीं हुआ, तो देश में दोबारा चुनाव कराने की नौबत आ सकती है. दिलचस्प बात तो ये है कि इन चुनावों में सबसे अप्रत्याशित प्रदर्शन अरब पार्टियों ने किया है, जो सरकार बनने की प्रक्रिया का गेम बदल सकती हैं.

किस पार्टी को मिली हैं कितनी सीटें?

  1. चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को कुल 53 सीटें मिली हैं. वहीं विपक्षी दलों के खाते में 48 सीटें आई हैं.
  2. अरब पार्टियों ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. इस तरह किसी भी पक्ष के पास अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या नहीं है.
  3. नेतन्याहू की लिकुड पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसे कुल 27 सीटें मिली हैं. इसके अलावा यशर को 21, बीयाचद को 12 और जॉइंट लिस्ट को 11 सीटें मिली हैं.
  4. डेमोक्रेट्स और राआम ने 8-8 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं यूनाइटेड तोराह जूडिज्म, यिसराइल बेइटेनू और ओत्ज्मा को 7-7 सीटें मिली हैं. शास और रिलिजस जियोनिस्ट्स के हिस्से में 6-6 सीटें आई हैं.

पेचीदा हो चुका है चुनावी गणित 

इस चुनाव में कुल 12,644 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए. कुल 55 लाख 89 हजार 836 लोगों ने मतदान किया. इनमें से 55 लाख 64 हजार 764 वोट वैध पाए गए, जबकि 25 हजार 72 वोट रद्द कर दिए गए. इस बार अरब और मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका काफी अहम रही है. इजरायल में अरब समुदाय की बड़ी आबादी रहती है, जिसमें ज्यादातर लोग मुस्लिम हैं. इन मतदाताओं ने अरब दलों को समर्थन दिया. जॉइंट लिस्ट और राआम जैसी पार्टियों को मिली सीटों ने सरकार बनाने का पूरा गणित बदल दिया है. अब इन 19 सीटों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर रहेगी. नेतन्याहू को सरकार बनाने के लिए इन सीटों की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि अरब पार्टियों का उनके साथ जाना आसान नहीं माना जाता. ऐसे में विपक्ष भी इन दलों का समर्थन पाने की कोशिश कर सकता है.



Source link