Video: बिहार में मगरमच्छ के साथ गजब का खेल! गमछे से बांधा, कंधे पर उठाया और फिर बाइक पर लाद घुमाया

Video: बिहार में मगरमच्छ के साथ गजब का खेल! गमछे से बांधा, कंधे पर उठाया और फिर बाइक पर लाद घुमाया


Last Updated:

West Champaran Ajab Gajab News: पश्चिम चम्पारण के योगपट्टी प्रखंड के दूधियवहा गांव में एक स्कूल के पास विशालकाय मगरमच्छ देखा गया. डरने के बजाय ग्रामीणों ने उसे बांधकर कंधे और मोटरसाइकिल पर लादकर गांव में घुमाया. जिसका वीडियो वायरल हो गया है. वहीं इसके बाद विशेषज्ञों ने कहा कि ये जानलेवा साबित हो सकता है. क्योंकि मगरमच्छ का जबड़ा बेहद खतरनाक होता है. जिससे गंभीर हादसा हो सकता था.

West Champaran Crocodile Viral Video: जिले के योगपट्टी प्रखंड के दूधियवहा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने लोगों में कौतूहल के साथ चिंता की स्थिति भी पैदा कर दी है. बुधवार की रात दूधियवहा गांव अंतर्गत आने वाले महावीर राम टोला के समीप स्थित एक स्कूल से सटे मगरमच्छ देखे जाने की चर्चा तेज हुई. इसकी पुष्टि के लिए ग्रामीण जब मौके पर पहुंचें, तो देखा कि वहां वास्तव में एक विशालकाय मगरमच्छ आराम फरमाते हुए फुंफकार रहा था. इस दृश्य ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. जिसके बाद सब शोर मचाते हुए इधर उधर भागने लगें.

कंधे पर मगरमच्छ को उठाकर घूमते लोग
मजे की बात यह रही कि शुरुआत में जिस मगरमच्छ को देख गांव वाले डरते नजर आ रहे थें. थोड़ी ही देर बाद उन्होंने ही उसे अपने कंधे पर उठाकर घूमना शुरू कर दिया. हालांकि इस दौरान मगरमच्छ को बांध दिया गया था, लेकिन विशेषज्ञों के कहना है कि ऐसी स्थिति में भी वो मामले को बेहद गंभीर कर सकता था.

मोटर साइकिल पर लाद गांव में फेरी लगाते दिखे लोग
हद तो तब हो गई जब लोगों ने पानी के इस दैत्य को मोटर साइकिल पर लाद कर गांव में घुमाना शुरू कर दिया.इस दौरान मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.वीडियो में भी यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गाँव वाले बंधे हुए मगरमच्छ को लेकर कभी पीठ तो कभी मोटरसाइकिल से घुमाते हुए नज़र आ रहे हैं.

जबड़े में 4000 psi तक की फोर्स
वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट अभिषेक बताते हैं कि मगरमच्छ एक ऐसा जीव है. जिसकी बाईट फोर्स धरती पर मौजूद सबसे अधिक बाइट फोर्स वाले जीवों में से एक है. इसके जबड़ों में 3700 से 4000 psi तक की फोर्स होती है, जिससे एक बार में ही किसी भी अंग को शरीर से अलग किया जा सकता है. यही कारण है कि इसके जबड़ों में एक बार फंस जाने पर किसी के भी बचने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है.



Source link