Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 30 October 2026: धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार को कारोबार, व्यक्तिगत जीवन और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार आज का दिन लाभकारी रहेगा. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: आज यानी 30 अक्टूबर 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में गति प्रदान करेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी. रोहिणी नक्षत्र रात 9:08 बजे तक रहेगा, इसके बाद मृगशीर्षा नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे. सूर्योदय सुबह 6:36 बजे और सूर्यास्त शाम 5:43 बजे होगा. राहुकाल सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक रहेगा. उन्होंने बताया कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में दूसरों का सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा.कारोबारी को होने वाला है फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कारोबार में बड़ा फायदा होने वाला है. उद्योग-व्यापार से जुड़े लोगों के बीच तालमेल बेहतर होगा और साझेदारी में किए जा रहे कार्यों को गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनाए रखने से सफलता मिलने की संभावना है. अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. भूमि और भवन से जुड़े मामलों में भी सक्रियता बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभकारी होगा. लेन-देन में स्पष्टता रखें और भुगतान से जुड़े मामलों को सावधानीपूर्वक निपटाएं. गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा. किसी भी दस्तावेज या जरूरी संदेश को भेजने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें.

व्यक्तिगत जीवन में भी अच्छा जाएगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के व्यक्तिगत संबंधों में आज मधुरता बढ़ेगी. प्रियजनों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और दांपत्य जीवन में प्रेम व विश्वास मजबूत होगा. बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें, ताकि छोटी-छोटी बातों से गलतफहमी पैदा न हो. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपसी संबंध बेहतर होंगे. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको फायदा हो सकता है. उन्हें सफेद पुष्प, खीर इत्यादि का भोग लगाने से आपके जीवन में शुभता आ सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 6 रहने वाला है.