Last Updated:
Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में खूब तेजी आई है. भाव एक बार तो 115 डॉलर के पार चला गया था. आज क्रूड 111.45 डॉलर बैरल पर कारोबार कर रहा है. भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. आज देश के प्रमुख शहरों के क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट… जानिए
पेट्रोल और डीजल के नए रेट रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं.
नई दिल्ली. कच्चे तेल की कीमत अभी भी 110 डॉलर बैरल से ऊपर बनी हुई है. आज क्रूड के रेट में 0.56 फीसदी की तेजी आई है और यह 111.45 डॉलर बैरल हो गया है. कच्चे तेल में आई हालिया तेजी के बावजूद अच्दी बात यह है कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. तेल विपणन कंपनियों रोज सुबह छह बजे तेल के रेट जारी करती हैं. आज के नए रेट भी रेट भी आ गए हैं. देश में सबसे सस्ता पेट्रोल अभी देहरादून में 110.55 रुपये लीटर मिल रहा है.
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव ₹102.12 और डीजल का ₹95.20 प्रति लीटर है. दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 XP95 ₹110.68 लीटर है. यहां XG का रेट ₹101.17 लीटर है. फरीदाबाद में आज पेट्रोल का भाव ₹103.28 और डीजल का ₹95.94 प्रति लीटर है. वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 रुपये लीटर है.
लखनऊ, पटना और भोपाल पेट्रोल डीजल रेट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल का भाव ₹99.36 चल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर मिल रहा है.
चंडीगढ़, शिमला और देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट
हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है. XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर आज मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में आज पेट्रोल का रेट ₹100.55 और डीजल का ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल की राजधानी शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा.