दिल्ली समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की डेडलाइन, SC सख्ती के बाद ECI का फैसला
Last Updated:
ECI SIR Deadline: विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर बड़ा डेवलपमेंट समाने आया है. सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद चुनाव आयोग ने देश की राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ा दी है.
चुनाव आयोग ने दिल्ली समेत 6 राज्यों में SIR की डेडलाइन बढ़ा दी है. (फाइल फोटो)
ECI SIR Deadline: चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों के संशोधन की समयसीमा बढ़ा दी है. आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के अनुरोध के बाद संशोधित कार्यक्रम जारी किया. इसके तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने, उनके निस्तारण तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीखों में बदलाव किया गया है. चुनाव आयोग की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देशों के अनुसार, दिल्ली में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या किसी तरह की त्रुटि के संबंध में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर से बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है. दावे और आपत्तियों पर नोटिस जारी करने तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया अब 15 दिसंबर तक चलेगी. दिल्ली की संशोधित अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी. चुनाव आयोग का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया से जुड़ी समय-सीमाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है.