मेरठ सौरभ हत्याकांड: 18 महीने बाद खोला गया खौफनाक ‘मौत का कमरा’, बदबू देख फफक पड़ी मां और भाई

मेरठ सौरभ हत्याकांड: 18 महीने बाद खोला गया खौफनाक ‘मौत का कमरा’, बदबू देख फफक पड़ी मां और भाई


Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ चर्चित सौरभ हत्याकांड में बुधवार को पुलिस ब्रह्मपुरी इलाके में पहुंची. जहां मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ की हत्या की थी. जिस कमरे में घटना को अंजाम दिया गया, उसे 18 महीने बाद खोला गया. मौके पर सौरभ राजपूत की मां रेणू देवी, बड़ा भाई राहुल उर्फ बबलू और मकान मालिक ओमपाल सिंह भी मौजूद थे. उनके सामने यह ईंट से मकान के ताले तोड़े गए. कमरा खुलते ही तेज बदबू आने लगी. कमरे में घुसते ही मांमें और भाई फुट-फुटकर रोने लगे.

बाथरूम में सौरभ की बनियान टंगी हुई थी. कमरे में बेटी पीहू की किताबें और खिलौनों भी कुतरे हुए थे. 18 महीने तक कमरे बंद होने से घर में चूहे अधिक हो गए थे. पुलिस के मुताबिक, कमरा 18 मार्च, 2025 से बंद था. इसी मकान के एक कमरे में सौरभ की हत्या की गई थी. उसके शव के पंद्रह टुकड़े किए गए थे. शव को नीले ड्रम के अंदर रख दिया गया था। जो कि, 15 दिन तक ड्रम के अंदर सड़ती रही. जिस पलंग पर सौरभ की हत्या हुई थी, उसके बॉक्स से सड़ने की बदबू आ रही थी. चूहों ने पूरे घर में रखें कपड़े, गद्दे और अन्य सामान को खराब कर दिया था.

सौरभ के लिए सामान, पोती के छोड़े

पुलिस ने परिवार के सामने जरूरी कागजी कार्रवाई की. इसके बाद सौरभ के सामान की लिस्ट बनाई गई. इसके बाद उन सामानों को मां के हवाले सौंपा गया. लेकिन, मां ने अपनी पोती पीहू और बहू मुस्कान के कपड़े, खिलौने लेने से इंकार कर दी. उन्होंने केवल सौरभ के सामान लिए. जिसमें कपड़ों का स्टैंड, सिंगल बेड, ट्राली बैग, जूते, पंखा, पर्दा, अलमारी, रूम हीटर, इन्वर्टर, बैटरी, मोबाइल चार्जर, स्टील का ड्रम,, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, बैग, कपड़े, मिक्सी, गैस, बर्तन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, प्रेस, स्पीकर, टीवी, लकड़ी की अलमारी, पलंग, 2 गद्दे और कपड़े शामिल है।

लंदन जाने का था टिकट

इसके अलावा 14,500 नकद, आईफोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, समेत अन्य सामान भी ली। मां रेणु देवी ने कहा कि घर के भीतर एक जिन्स थी, जो सौरभ के नहीं थे. वह मुस्कान के प्रेमी का था. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. कमरे में ब्लिंकिट के बैग पड़े थे. उस जींस के भीतर जहर का पैकेट भी था. सौरभ लंदन जाने वाले था. कमरे में एयर इंडिया कंपनी का बोर्डिंग पास, लंदन जाने का फ्लाइट टिकट भी रखा था. उसके बैग पर एयरलाइंस कंपनी के टैग्स और डिटेल भी थी.

जन्मदिन मनाने के बाद हुई थी हत्या

मां का कहना था कि पिहू और मुस्कान के जन्मदिन मनाने के बाद सौरभ की हत्या की गई थी. कमरे के भीतर एक केक का डिब्बा, बर्थडे कैंडल, लोटस कैंडल भी मिले है. बताते चले कि कमरे की बिजली भी काटी गई थी. मकान मालिक का कहना था कि 18 महीने से घर बंद था. जिसके वजह से किराया नहीं मिल रहा था. इस वजह से बिजली काटी गई है.

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर में मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ कुमार राजपूत की पत्नी मुस्कान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसके शरीर के 15 टुकड़े कर दिए थे. इसके बाद लाश के टुकड़े को ड्रम में रखकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया था. मुस्कान ने सौरभ से लव मैरिज की थी, दोनों की एक 6 साल की बेटी भी थी. सौरभ अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से मेरठ आया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और फिर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने चली गई थी. मुस्कान ने पड़ोसियों को बताया था कि वह अपने पति के साथ घूमने हिमाचल जा रही है. बदबू फैलने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी.



Source link