Diljit Dosanjh Delhi Concert Metro Timing। JLN Metro Stadium Last Metro Timing। दिलजीत दोसांझ दिल्‍ली कन्‍सर्ट: दिल्ली मेट्रो ने फैन्‍स को दिया तोहफा

Diljit Dosanjh Delhi Concert Metro Timing। JLN Metro Stadium Last Metro Timing। दिलजीत दोसांझ दिल्‍ली कन्‍सर्ट: दिल्ली मेट्रो ने फैन्‍स को दिया तोहफा


होमताजा खबरDelhi

दिलजीत दोसांझ दिल्‍ली कन्‍सर्ट: दिल्ली मेट्रो ने फैन्‍स को दिया बड़ा तोहफा

Last Updated:

Diljit Dosanjh Delhi Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ कॉन्सर्ट को देखते हुए DMRC ने मेट्रो सेवाओं का समय रात 12 बजे तक बढ़ा दिया है. एयरपोर्ट लाइन और रैपिड मेट्रो को छोड़कर सभी लाइनों पर एक्स्ट्रा ट्रेनें चलेंगी. 70 हजार दर्शकों की भीड़ संभालने के लिए JLN स्टेडियम स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ और सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

Zoom

दिल्‍ली मेंट्रो ने फैन्‍स के लिए स्‍पेशल इंतजाम किए हैं. (PTI)

अगर आप भी दिलजीत दोसांझ के फैंस हैं और 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में उनके ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ कॉन्सर्ट का मजा लेने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. देर रात कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद कैब मिलने या ट्रैफिक जाम में फंसने का झंझट अब खत्म हो गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने फैंस के इस सबसे बड़े क्रेज को देखते हुए अपनी सर्विस टाइमिंग्स बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है.

रात 12 बजे तक दौड़ेंगी ट्रेनें
DMRC के नए अपडेट के मुताबिक, कॉन्सर्ट वाले दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की बाकी सभी लाइनों पर ट्रेनें रात 12 बजे तक चलेंगी. स्टेडियम से बाहर निकलने वाली भारी भीड़ को संभालने के लिए मेट्रो नेटवर्क पर एक्स्ट्रा ट्रेन ट्रिप्स चलाई जाएंगी. इतना ही नहीं, अगर अचानक पैसेंजर्स का क्राउड बहुत ज्यादा बढ़ता है, तो उसके लिए भी बैकअप ट्रेनें स्टैंडबाय पर रखी गई हैं. इसके साथ ही, आप ‘दिल्ली मेट्रो सारथी’ ऐप से QR टिकट भी एक घंटे एक्स्ट्रा टाइम तक खरीद सकेंगे.

JLN स्टेडियम स्टेशन पर तगड़ा सिक्योरिटी अरेंजमेंट
स्टेडियम में करीब 70 हजार फैंस के पहुंचने का अनुमान है, जिसको ध्यान में रखते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) और बड़े इंटरचेंज स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्टेशन पर यात्रियों को गाइड करने के लिए एक्स्ट्रा कस्टमर सर्विस स्टाफ और कस्टमर फैसिलिटेशन एजेंट मौजूद रहेंगे. सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड्स, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और सख्त चेकिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो.

ट्रैफिक जाम से बचें, मेट्रो चुनें
DMRC ने दिलजीत के सभी फैंस से अपील की है कि वे सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ और पार्किंग के झंझट से बचने के लिए मेट्रो का ही इस्तेमाल करें. वायलेट लाइन पर स्थित JLN स्टेडियम स्टेशन सीधे वेन्यू के पास है, जिससे आपका सफर काफी आसान हो जाएगा. तो बस, अपने दिलजीत के गानों के लिरिक्स याद कर लीजिए और बेफिक्र होकर नाइट पार्टी एन्जॉय करने के लिए तैयार हो जाइए.



Source link