Last Updated:
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित जागृति विहार में सोमवार सुबह पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया. आरोप है कि प्रेमी ने पत्नी के सामने ही पति पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए. घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर जमा हो गए.
गाजियाबाद में जिम ट्रेनर और पत्नी ने मिलकर रची पति की हत्या की साजिश.
गाजियाबादः एक महिला सीढ़ियों से उतरते हुए पार्किंग की तरफ बढ़ती है और फिर कार खोलकर उसमें बैठ जाती है. इसके बाद धीरे से वह निकल जाती है. इसके बाद सन्नाटा छा जाता है. लेकिन कुछ देर बाद ही अचानक से हलचल होती है और एक आदमी फ्लैट की तरफ बढ़ता है. वह टीशर्ट पहने हुए रहता है. वह बहुत तेजी से ऊपर जा रहा होता है. इसके बाद वह उस फ्लैट में जाता है, जिसमें अकाउंटेंट अकेले होता है. फ्लैट में घुसा युवक अकाउंटेंट को चाकू से मारकर तेजी से नीचे की तरफ भागता है. इस दौरान घायल अकाउंटेंट की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो जाते हैं और फिर तेजी से भाग रहे युवक को पकड़ लेते हैं. इसके बाद घायल अकाउंटेंट को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जाता है. वहीं पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर देता है.
जिम ट्रेनर के प्यार में पत्नी ने रच डाली साजिश
प्यार अंधा होता है, यह एक कहावत है. लेकिन कई बार ये कहावत सच बात निकल आती है. क्योंकि प्यार में पड़ा हुआ इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है. यहां तक कि लोग जान देने के साथ-साथ जान ले भी रहे हैं. ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है, जहां एक महिला ने अपने दूसरे पति को जान से मरवाने के लिए साजिश रच डाली. गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा स्थित जागृति विहार में सोमवार सुबह पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया. आरोप है कि प्रेमी ने पत्नी के सामने ही पति पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए. घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर जमा हो गए. भाग रहे आरोपी को कॉलोनी के गार्ड और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.
शशांक की हालत अभी खतरे से बाहर
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रताप और पत्नी प्रिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घायल शशांक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रताप जिम से लौट रहा था. इसके बाद वह शशांक के घर पहुंचा. आरोप है कि प्रताप ने शशांक को जान से मारने की योजना के तहत उन पर चाकू से हमला किया. वारदात के समय प्रिया भी घर पर मौजूद थी. शोर सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर जमा हो गए.
शशांक की प्रिया से चार साल पहले हुई थी शादी
लोगों ने गार्ड को आवाज लगाई और भाग रहे प्रताप को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शशांक की शादी प्रिया से चार साल पहले हुई थी. दोनों की तीन साल की एक बेटी भी है. शशांक केंद्र सरकार के एक विभाग में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी प्रिया भी इसी विभाग में काम करती हैं. थाना प्रभारी अजय चौधरी के अनुसार, प्रिया और प्रताप के बीच पिछले चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रताप अक्सर रिया के घर आता-जाता था. सोसाइटी के लोगों ने भी कई बार उसे रिया के घर से बाहर निकलते हुए देखा था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शशांक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.