बड़ा खुलासाः गिरा या फिर सर्वेश ने खुद लगाई थी कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग, 3.50 करोड़ ग्रांट का भी सामने आया सच

बड़ा खुलासाः गिरा या फिर सर्वेश ने खुद लगाई थी कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग, 3.50 करोड़ ग्रांट का भी सामने आया सच


हमीरपुर.  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पॉलीटेक्नीक कॉलेज बड़ू के छात्र सर्वेश कुमार की पीजीआई में भर्ती हैं. वह बीते रोज कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिर गए थे. वहीं, सेना के लिए उन्हें ड्रोन बनाने के लिए साढ़े तीन करोड़ की फंडिंग का दावा भी फर्जी निकला है और सेना ने कॉलेज प्रबंधन से बात की, जिसके बाद यह खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि सर्वेश को साइबर ठगों की तरफ से ठगा गया है.

गुरुवार दोपहर को एएसपी राजेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने बडू बहुतकनीकी संस्थान में जाकर हास्टाल में गहनता से पडताल की है तो सहयोगी छात्रों से भी बयान कलमबंद किए है. साथ ही एएसपी ने संस्थान के प्रिंसीपल चंदेशखर से भी सेना को ड्रोन वाले सारे प्रोसेस की जानकारी जुटाई है.

सू़त्रों के अनुसार गत दिवस करीब डेढ बजे भोजवनावकाश समय जब सर्वेश अपने हास्टाल में आया तो कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली और फिर बाद में बालकनी की छत से नीचे कूद गया था.

वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे है कि पॉलीटेक्निक कॉलेज हमीरपुर का छात्र साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया. सर्वेश शर्मा जिसे सेना के लिए ड्रोन बनाने का प्रोजेक्ट मिलने का दावा किया जा रहा था, वह पूरी तरह से झूठा निकला है. सितंबर में यह खबर देशभर के मीडिया की सुर्खियां बनी थी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है. आईडेक्स डीआईओ यानी डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर इसे फेक बताया है.

बताया जा रहा है कि छात्र सर्वेश शर्मा को आर्मी के लॉगो लगा हुआ पत्र मिला, जिसमें उसे सेना के लिए ड्रोन बनाने को 3.50 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने का दावा किया गया. कॉलेज मैनेजमेंट भी इसके आधार पर आगे बढ़ा व खूब सुर्खियां बटोरी. लेकिन यह सब फेक था.

प्रिंसिपल चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हें 15 अक्टूबर को सेना की तरफ से कॉल आई थी, इसके बाद जांच की गई. 27 अक्टूबर को सेना ने छात्र का रिकॉर्ड मांगा था. इसके बाद सेना के अधिकारियों ने भी छात्र से बात की. एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने फोन पर बताया कि सेना से मिली ग्रांट व बाकी औपचारिकताओं के बारे में पुलिस कुछ नहीं बता सकती है और अभी जांच पडताल चल रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हास्टल से छात्र सर्वेश ने छंलाग क्यों लगाई थी.

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने पीजीआई में भर्ती सर्वेश से मुलाकात की और हालचाल जाना. सर्वेश की सर्जरी होनी है. क्योंकि उनके जबड़े और टांगों में फ्रैक्चर हुआ है. हालांकि, उनके सिर पर चोट नहीं लगी है. उम्मीद है कि रात या फिर शुक्रवार सुबह उनका ऑपरेशन हो सकता है. फिलहाल, वह पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं. विधायक ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

क्या साइबरी ठगी हुई

अहम बात है कि सर्वेश को जोधपुर में एक इवेंट में हिस्सा लेने के बाद 10 लाख रुपये इनाम भी मिला था. ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि क्या उसके साथ कोई साइबर ठगी हुई और जिससे आहत होकर उसने कुछ खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की. हालांकि, हमीरपुर पुलिस इस पूरे मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोल रही है.

सेना ने किया खंडन

सेना की संस्था ‘IDEX DIO’ नाम से एक्स हैंडल पर लिखा गया है कि दो महीने से सर्वेश शर्मा के प्रोजेक्ट को 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने जो खबर चल रही है, वह फर्जी है. इस तरह की जानकारी को क्रॉस वैरिफाई किया जाना चाहिए. आईडेक्स रक्षा क्षेत्र में इनोवेशन को लेकर भारत सरकार की एक पहल है और इसे वर्ष 2018 में रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के तहत शुरू किया गया था.



Source link